निर्मला सीतारमण, मोहन भागवत “माइंडमाइन समिट 2026-अनिश्चित समय, भरोसेमंद फैसलेः भारत ने दिशा बदली” को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली, जून, 2026- हीरो एंटरप्राइस का मुख्य चिंतन नेतृत्व आयोजन दि माइंडमाइन समिट अपने 16वें संस्करण के साथ नई दिल्ली के ताज पैलेस में 15 जून, 2026 को आयोजित होगा। “अनिश्चित समय, भरोसेमंद फैसलेः भारत ने दिशा बदली” विषय पर केंद्रित इस समिट में भारत के अग्रणी नीति निर्माता, विचारक नेता, कारोबारी नेता, अर्थशास्त्री, राजनयिक, निवेशक, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और बुद्धिजीवी उथल-पुथल के इस दौर में भारत के विकास पर चर्चा करेंगे।

केंद्रीय वित्त एवं कंपनी मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण उद्घाटन सत्र में हीरो एंटरप्राइस के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल और मोतीलाल ओसवाल सिक्युरिटीज़ के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल के साथ परिचर्चा करेंगी। सांध्यकालीन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख श्री मोहन भागवत मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

यह समिट 18वें बीएमएल मुंजाल पुरस्कार समारोह के साथ संपन्न होगा जिसमें उन संगठनों को पुरस्कृत किया जाएगा जिन्होंने नवप्रवर्तन आधारित सीख और विकास गतिविधियों के जरिए कारोबारी उत्कृष्टता हासिल की है। श्री मोहन भागवत इस पुरस्कार समारोह में मौजूद रहेंगे और “भारत का निर्माणः जड़ें, मूल्य एवं भविष्य” विषय पर मुख्य भाषण देते हुए भविष्य की दिशा में भारत की यात्रा को आकार देने वाले बुनियादी मूल्यों और आकांक्षाओं को रेखांकित करेंगे।

इस समिट से पूर्व हीरो एंटरप्राइस के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल ने कहा, “भारत दुनियाभर में भारी उथल-पुथल और व्यवधान के बीच अपनी विकास यात्रा में एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। इस वर्ष का समिट उस संकल्प और भावना को दर्शाता है जिसके साथ यह देश अवसरों का लाभ उठा रहा है, बदलाव को अपना रहा है और अपनी नियति को आकार दे रहा है। बातचीत को बढ़ावा देकर और आवश्यक चर्चाओं के जरिए माइंडमाइन समिट का लक्ष्य उस कथा में सार्थक योगदान करना है जो भारत की कहानी के अगले अध्याय को तय करेगा।”

परिचर्चा में शामिल प्रतिष्ठित पैनल में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य डाक्टर शामिका रवि, सांसद बांसुरी स्वराज, भारत में इटली के राजदूत अंतोनियो बारतोली, पूर्व नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु, पीडब्लूसी इंडिया के चेयरपर्सन संजीव कृष्णन, भारत में शेल ग्रुप ऑफ कंपनीज़ की चेयरपर्सन और शेल ल्यूब्रिकेंट्स एशिया पैसिफिक की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसी मदन त्रिपाठी, टाटा पावर के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक डाक्टर प्रवीर सिन्हा, कोटक महिंद्रा असेट मैनेजटमें के प्रबंध निदेशक निलेश साह, हुडको के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ, फाइजर की कंट्री प्रेसिडेंट एवं प्रबंध निदेशक मीनाक्षी नेवतिया, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ जसलीन कोहली, आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ संजीव मंत्री आदि शामिल हैं।

इस वर्ष के समिट में उन व्यापक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जो भारत के विकास की दिशा तय कर रहे हैं। परिचर्चा में बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य और संप्रभु राष्ट्रों पर इनके प्रभाव, भारत की विकास यात्रा से उभरते अवसरों, बदलती निवेश प्राथमिकताओं, बीमा विस्तार के भविष्य, संस्थानों की मजबूत होती स्थिति और न्याय तक पहुंच, बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए ऊर्जा के रास्ते और हेल्थकेयर में टेक्नोलॉजी, विश्वास एवं सुलभता के बीच संतुलन की समीक्षा की जाएगी।

पिछले कुछ वर्षों में माइंडमाइन समिट ने संवाद एवं विचारों के लिए स्वयं को भारत के प्रमुख मंचों में से एक के तौर पर स्थापित किया है जहां सरकार, कारोबार, अकादमिक एवं नागरिक समाज से नेता एक साथ आकर राष्ट्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करते हैं। वर्ष 2026 के संस्करण का लक्ष्य उस बातचीत को बढ़ावा देने की परंपरा को जारी रखना है जो कार्य, नवप्रवर्तन और सामूहिक प्रगति को प्रेरित करे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!