एएलएस का ब्लड कैम्प आज

अजमेर, 15 जून 2026 / अजयमेरू लेडिज सोशल सोसायटी द्वारा जेएलएन हॉस्पीटल के सहयोग से आज 13वां रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें संस्था की सदस्यों, मित्रों, रिश्तेदारों व सहयोगियों के द्वारा रक्तदान किया जायेगा।

सोसायटी अध्यक्ष दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया कि 100 यूनिट का टारगेट लिया गया है, कोशिश की जा रही है कि इससे अधिक यूनिट रक्तदान हो सके, जिससे कभी भी किसी भी मरीज को ब्लड लेने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। हम कोशिश कर रहे है कि जो ब्लड ग्रुप की सबसे ज्यादा कमी रहती है, या वह नहीं मिल पाते है, वह ग्रुप हम उपलब्ध करवा सके।

कुसुम आर्य ने बताया कि प्रत्येक रक्तदाता को नाश्ता, जूस, कॉफी, तथा निःशुल्क रक्त जांच के साथ हीमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप की जानकारी भी दी जायेगी। साथ ही सभी रक्तदाताओं को फ्रूट पैकेट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जायेगा।

दिशा प्रकाश द्वारा अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति अगर रक्तदान करना चाहता है तो वह ब्लड बैंक, जेएलएन हॉस्पीटल, अजमेर में सुबह 9 बजे से 1 बजे आकर रक्तदान कर सकता है।

दिशा प्रकाश किशनानी
अध्यक्ष
अजयमेरू लेडिज सोशल सोसायटी
अजमेर
9460177707

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!