मानवता की सेवा से बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

अजमेर: मानवता की सेवा के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल पद्मावती द्वारा मंगलम अपार्टमेंट के पीछे स्थित कच्ची बस्ती में निवास करने वाले अतिनिर्धन एवं असहाय परिवारों के बीच मिठाई, फल, समोसे, बिस्किट आदि का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से बच्चों के चेहरों पर सुंदर मुस्कान और खुशी देखने को मिली।
महावीर इंटरनेशनल पद्मावती की चेयरपर्सन निक्की जैन ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने, नियमित अध्ययन करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करती रहती है।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल ने कहा कि सेवा कार्य केवल सहायता का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, करुणा एवं मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने का भी प्रभावी माध्यम हैं।
इस सेवा कार्य में सुमन राव, कांता सिंह, मोनिका ढलवाल, बीना शर्मा, रेनू सारस्वत, ज्योति वाजपेयी एवं पूनम अग्रवाल ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
स्थानीय लोगों ने महावीर इंटरनेशनल पद्मावती के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!