अजमेर 16 जून / अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष संगठन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बसंत कुमार मित्तल व राष्ट्रीय महामंत्री श्री गोपाल गोयल की सहमति से संस्था की पूर्वी राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग व प्रदेश महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने समाज हित में सक्रियता, अनुभव और अटूट निष्ठा को देखते हुए अजमेर के अशोक पंसारी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गिरधारीलाल मंगल को प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल को प्रदेश मंत्री पद पर मनोनीत किया है l यह संगठन संपूर्ण राष्ट्र में समाज को संगठित करने हेतु निरंतर गत 50 वर्षों से प्रयासरत है l इस संस्था की पुरे राष्ट्र में प्रदेश व जिला इकाइयाँ तथा महिला व युवा शाखा भी गठित की हुई है l
अशोक पंसारी, गिरधारीलाल मंगल व शैलेंद्र अग्रवाल के मनोनयन पर अजमेर के अग्रवाल बंधुओं ने हर्ष व्यक्त किया है l संस्था के अजमेर जिलाध्यक्ष डॉ विष्णु चौधरी, जिला महामन्त्री अनिल बाड़मेरी, प्रवीण अग्रवाल, ओमप्रकाश मंगल, सुरेश चंद गोयल, कैलाश चंद गोयल, प्रदीप बसंल, एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, अजय चौधरी, संदीप बंसल, जंवरीलाल बंसल, विनय गुप्ता, योगेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अगम प्रसाद मित्तल, चांदकरण अग्रवाल, एस एन मोदी, सुबोध कुमार गर्ग, कमलेश सिंघल सहित अनेक समाज बंधुओं ने संस्था के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष तथा महामंत्री व अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है तथा पंसारी, मंगल व अग्रवाल को बधाई दी है l