मिनी की एसयूवी, अब ‘मेड इन इंडिया’, भारत में लॉन्च हुई ऑल-न्यू मिनी कंट्रीमैन सी

चेन्नई। ऑल-न्यू मिनी कंट्रीमैन सी को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। लेटेस्ट जनरेशन की यह कंट्रीमैन अब ‘मेड इन इंडिया’ होगी और इसे बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट चेन्नई में स्थानीय स्तर पर केवल पेट्रोल वेरिएंट में तैयार किया जाएगा। इस कार की बुकिंग सभी मिनी इंडिया ऑथराइज़्ड डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी भी तुरंत प्रभाव से शुरू कर दी जाएगी।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ श्री हरदीप सिंह बरार ने कहा, “ऑल-न्यू मिनी कंट्रीमैन सी निश्चित रूप से ‘एक नए प्रकार का बड़ा रूप’ है। यह मिनी के पुराने लुक को खूबसूरती से एक शानदार एसयूवी में बदलता है, जो अपने दमदार लुक और पारिवारिक सफर के लिए तैयार किए गए अत्यधिक व्यावहारिक केबिन के साथ आती है और यह सब हमारी आइकॉनिक गो-कार्ट अहसास को पूरी तरह बरकरार रखते हुए किया गया है। हम इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि इस कार का निर्माण अब भारत में किया जाएगा, जो हमारे पोर्टफोलियो को रणनीतिक रूप से मजबूत बनाएगा और ग्राहकों को एक बेहतरीन वैल्यू प्रपोजिशन देगा। मिनी मॉडर्न, शहरी भारतीय लग्ज़री ग्राहकों के लिए एक बेहद आकर्षक और आकांक्षी ब्रांड है। कंट्रीमैन सी विशेष रूप से उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो बेहतरीन उपयोगिता और रोजमर्रा की वर्सटैलिटी चाहते हैं, लेकिन साथ ही अपनी एक अलग, प्रभावशाली पहचान भी बनाना चाहते हैं। यह एसयूवी सोफिस्टिकेटेड, करिश्माई मिनी मैलिस्ट और और निश्चित रूप से मज़ेदार है, जो यह साबित करती है कि आप अपनी अनूठी पहचान खोए बिना भी आगे बढ़ सकते हैं।”

विशेष रूप से स्टाइलिश ‘फेवर्ड पैक’ में उपलब्ध, पूरी तरह से नई मिनी कंट्रीमैन सी की एक्स-शोरूम कीमत INR 47,50,000 है।

बीएमडब्ल्यू इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज़ के सौजन्य से, हर व्यक्ति की ज़रूरतों के हिसाब से कस्टमाइज़्ड और फ्लेक्सिबल फाइनेंशियल सॉल्यूशन डिज़ाइन किए जाते हैं। ग्राहक मिनी Smart Finance के साथ शानदार वैल्यू और मानसिक शांति का आनंद ले सकते हैं। बिना किसी डाउन पेमेंट के, मात्र INR 56,990 प्रति माह से शुरू होने वाली मासिक किश्त पर पूरी तरह से नई मिनी कंट्रीमैन सी  के मालिकाना हक का आनंद उठाएं। इसका एक सबसे बड़ा और अनूठा लाभ तीन साल के अंत में 66% तक की बेस्ट-इन-सेगमेंट एश्योर्ड बायबैक वैल्यू है, जो फ़्लेक्सिबल एंड-ऑफ़-टर्म विकल्पों के साथ बेहतर फ़ाइनेंशियल कॉन्फ़िडेंस और स्पष्टता प्रदान करता है। इसके अलावा, इस खरीदारी को और भी बेहतर और कस्टमाइज़ करने के लिए मिनी सर्विस इन्क्लूसिव, मिनीसिक्योर और एक्सटेंडेड वारंटी पैकेजों को भी फ़ाइनेंस कराया जा सकता है।

ऑल-न्यू मिनी कंट्रीमैन सी
मॉडर्न, मिनी मैलिस्टिक डिज़ाइन साफ़ सुथरी सतहों और चौड़े व्हील आर्च के साथ यह बिल्कुल नई मिनी कंट्रीमैन सी के लुक को और मज़बूत बनाता है।अपने सेगमेंट में सबसे अच्छी ऊंचाई और ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ इसका शानदार साइज़ इस एसयूवी को सड़क पर एक ज़बरदस्त दमदार पहचान देता है। इसकी खास ऑक्टागोनल फ्रंट ग्रिल , ज़्यादा धारदार LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स , छोटे ओवरहैंग्स और खूबसूरती से तराशा गया बोनट इसके समग्र आकर्षण को बढ़ाते हैं। गाड़ी की बॉडी, चारों तरफ का विंडो एरिया और कंट्रास्टिंग रूफ का स्पष्ट तीन-भागों वाला विज़ुअल डिवीज़न यह सुनिश्चित करता है कि कंट्रीमैन सी एसयूवी पहली नज़र में ही पहचान में आ जाए।

इसके विवरणों (डिटेल्स) को बेहद बारीकी और खूबी से एक साथ जोड़ा गया है, जो इसकी सतह को और भी आकर्षक लुक देता है। फ्लश डोर हैंडल और साइड स्कटल्स का न होना इसके साफ़-सुथरे और आधुनिक डिज़ाइन को और मजबूत करता है। वहीं, इसका साफ़ तौर पर बना शोल्डर एरिया गाड़ी को एक दमदार और एथलेटिक बॉडी देता है। इसके फ्रंट लुक को और भी शानदार बनाने के लिए LED हेडलाइट्स के डे डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और नए डिज़ाइन किए गए मैट्रिक्स रियर लाइट्स में तीन चुनिंदा सिग्नेचर  मोड दिए गए हैं। ये तीनों मोड्स एक विशेष रूप से तैयार किए गए वेलकम और गुडबायएनिमेशन के साथ शुरू और खत्म होते हैं।

मिनी मैलिस्टिक डिज़ाइन, डिजिटल इनोवेशन और एक बेहद इमर्सिव यूज़र एक्सपीरियंस इस नए इंटीरियर की मुख्य विशेषताएं हैं। इसका मिनी इंटरैक्शन यूनिट हाई-रिज़ॉल्यूशन 240 मिलीमीटर सर्कुलर OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले  के साथ डिजिटल युग में एक लंबी छलांग लगाता है । वेस्किन विंटेज ब्राउन रंग में इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्ट होने वाली JCW स्पोर्ट्स सीट्स कार के स्पोर्टी लुक को और बढ़ा देती हैं। इसके अलावा, इसके एक्टिव सीट की वजह से ड्राइवर सीट में सीट मसाज फंक्शन भी मिलता है। पीछे की सीटों को 25° तक झुकाया जा सकता है और इन्हें 130 मिलीमीटर तक आगे-पीछे (slide) भी किया जा सकता हैं। कार का न्यू स्टीयरिंग व्हील डिज़ाइन हॉलमार्क मिनी गो-कार्ट फीलिंग देता है। कार में मिलने वाले बड़े 505 लीटर के बूट स्पेस को पीछे की सीटों को फोल्ड करके 1450 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

ऑल-न्यू मिनी कंट्रीमैन सी लेटेस्ट मिनी TwinPower Turbo तकनीक से चलने वाला इनोवेटिव और एफिशिएंट पेट्रोल इंजन देता है । यह 115 किलोवाट/156 हॉर्सपावर का पीक आउटपुट देता है और 240 न्यूटन-मीटर का मैक्सिमम टॉर्क देता है। इसमें दिया गया 7-स्पीड डबल क्लच स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन, बड़े गियर स्प्रेड और छोटे इंजन स्पीड स्टेप्स की वजह से और भी ज़्यादा एफिशिएंट, आरामदायक और स्पोर्टी ड्राइविंग देता है।

ऑल-न्यू मिनी कंट्रीमैन सी अपने पैसेंजर्स को टॉप टियर सेफ्टी देता है और इसे Euro NCAP सेफ्टी रेटिंग 5 स्टार्स मिली है। स्टैंडर्ड सेफ्टी इक्विपमेंट में फ्रंट पैसेंजर एयरबैग और साइड कर्टेन एयरबैग, ब्रेक असिस्ट, 3-पॉइंट सीट बेल्ट, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, क्रैश सेंसर, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, और टायर प्रेशर इंडिकेटर के साथ ट्यूबलेस टायर, लोड फ्लोर के नीचे इंटीग्रेटेड इमरजेंसी स्पेयर व्हील और 60 लीटर की कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक शामिल हैं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!