*सैकड़ों साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को जीवनशैली बनाने का लिया संकल्प*
ब्यावर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति, जिला ब्यावर (राजस्थान पूर्व) तथा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष उद्यान स्थित वाल्मीकि पार्क में आयोजित तीन दिवसीय योग विज्ञान शिविर का रविवार को उत्साह, अनुशासन एवं जनसहभागिता के साथ भव्य समापन हुआ। अंतिम दिवस बड़ी संख्या में साधकों ने योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। आज के *योग सत्र का संचालन आनंद लाल कुमावत* ने प्रभावशाली ढंग से कराया तथा विभिन्न योगासन, सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास करवाते हुए नियमित योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के *जिलाध्यक्ष नरेश मित्तल* ने बताया कि तीन दिवसीय इस योग शिविर का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं निरोग समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। समापन अवसर पर सभी साधकों ने सामूहिक रूप से “करें योग, रहें निरोग” का संकल्प लिया।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के *जिला महामंत्री दिलीप बाबेल* के अनुसार इस अवसर पर समाजसेवी *कैलाश चंद मूंदड़ा, प्रकाशचंद मेहता, महेंद्र सिंह सांखला, पदमचंद बंब, राजेंद्र कुमार कुकुलोल, रतनलाल भंसाली, श्री भंवरलाल रांका, गौतमचंद हिंगड़, विनय गादिया एवं दिलीप भंडारी* सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के सफल संचालन में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के *किशनलाल जांगिड़, सुरेंद्र खंडेलवाल, अमरचंद मुंदड़ा एवं तुलसाराम चौधरी* सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला मीडिया प्रभारी *रूपेश कोठारी* के अनुसार आयोजन की सफलता में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं, जनसंपर्क एवं आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
आयोजको ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही, जो योग के प्रति बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत है। समापन अवसर पर *आयोजकों ने सभी साधकों, अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं, प्रशासन एवं मीडिया का आभार* व्यक्त करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया तथा सभी नागरिकों से नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का आह्वान किया।