सेठी ने राजस्थानी ‘मांडणा’ शैली में तैयार किया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का विशेष पोर्ट्रेट

​अजमेर। अजमेर के जाने-माने कला विशेषज्ञ और लोक कला संस्थान से जुड़े कलाकार संजय कुमार सेठी ने भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट करते हुए एक अनूठी कलाकृति तैयार की है। यह पोर्ट्रेट राष्ट्रपति महोदया के जन्मदिन (20 जून) के अवसर पर उन्हें तैयार किया गया है।
​मांडणा शैली में अनूठा संगम
संजय कुमार सेठी द्वारा तैयार किया गया यह पोर्ट्रेट राजस्थान की पारंपरिक ‘मांडणा’ कला का एक उत्कृष्ट नमूना है। इस कलाकृति की विशेषता यह है कि इसमें राष्ट्रपति महोदया के सौम्य व्यक्तित्व को अत्यंत बारीकी से उकेरा गया है। कलाकार ने उनके पहनावे, विशेषकर साड़ी के पल्लू में राजस्थान की पारंपरिक मांडणा आकृतियों को बहुत ही कुशलता से समाहित किया है, जो भारतीय लोक संस्कृति और संवैधानिक गरिमा का एक सुंदर संगम प्रस्तुत करता हैं l
​राष्ट्रपति के जनजातीय कला प्रेम को समर्पित
कलाकार संजय कुमार सेठी ने बताया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का देश की लोक कलाओं और जनजातीय संस्कृति के प्रति गहरा लगाव प्रेरणादायक है। राष्ट्रपति भवन में ‘जनजातीय दर्पण’ गैलरी के माध्यम से उन्होंने जिस तरह से आदिवासी कलाओं को वैश्विक मंच प्रदान किया है, उसी से प्रेरित होकर यह कलाकृति तैयार की गई है।
​अजमेर आगमन पर भेंट की इच्छा
संजय कुमार सेठी ने व्यक्त किया कि यह पोर्ट्रेट उनकी ओर से राष्ट्रपति महोदया को एक छोटी सी भेंट है। वे अत्यंत उत्साहित हैं और यदि राष्ट्रपति महोदया का अजमेर आगमन होता है, तो वे अपनी इस कलाकृति के माध्यम से उनका अभिनंदन करना चाहेंगे और उन्हें यह विशेष मांडणा पोर्ट्रेट भेंट करना चाहेंगे।
​संजय कुमार सेठी लंबे समय से मांडणा और अन्य पारंपरिक कलाओं के संरक्षण के लिए कार्यरत हैं और उन्हें विश्वास है कि लोक कला के प्रति यह सम्मान राष्ट्रपति महोदया को पसंद आयेगा l
​ मांडणा कलाकार
संजय कुमार सेठी
लोक कला संस्थान, अजमेर।
9414002387
error: Content is protected !!