अंतरराष्ट्रीय आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए गणपत लाल उदय

  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं और उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने वाली संस्था “International World Records”  ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित  INTERNATIONAL ICON AWARD 2026 से अरांई अजमेर, राजस्थान के गणपत लाल उदय को सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान साहित्य एवं देश सेवा के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। देश भर से आए सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थें। चयन प्रक्रिया और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद यह निर्णय लिया गया।
                              उदय ने अपने साहित्यिक कार्यो के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनकी लेखनी मानव जीवन के विविध अनुभवों को अभिव्यक्त करते हुए ज्ञान, प्रेरणा और सामाजिक चेतना का संदेश देती है। साहित्य के प्रति उनकी गहरी निष्ठा और सृजनात्मक दृष्टिकोण ने अनेक लोगों को प्रभावित किया है।
                   देशसेवा के साथ-साथ साहित्य, कला और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान, जन- जागरूकता, और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया है। उनकी सेवाभावना और समर्पण ने अनेक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
                    उदय का जीवन इस बात का प्रेरणादायक उदाहरण है कि साहित्य और सेवा के माध्यम से समाज में जागरूकता, सकारात्मक परिवर्तन और सामाजिक सशक्तिकरण लाया जा सकता है। उनके निरन्तर प्रयास, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों ने उन्हें समाज और देश में विशेष पहचान दिलाई है। इससे पहले भी उदय अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड/सम्मान अपने नाम कर चुकें है।
      इस अवसर पर International World Records ने गणपत लाल उदय को International Icon Award 2026 प्रदान करते हुए उनके साहित्य एवं सेवा क्षेत्र में दिए गए बहुमूल्य योगदान की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। संस्था ने कहा कि उनका कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
                   इस अवार्ड की ख़बर से उदय के गांव, शहर, परिवार, और सैन्य बल मे खुशियों की लहर है यह समाचार सुनकर उदय के भाई बड़े भ्राता बाबूलाल उदय सेवा निवृत्त वांरट आफिसर वायुसेना, गोविंद प्रकाश उदय प्राचार्य, दीनदयाल उदय प्राध्यापक और रमेशचंद उदय कारपेंटर ने मोबाइल के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।
सैनिक कवि
गणपत लाल उदय अजमेर राजस्थान

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!