नाथद्वारा। आम आदमी पार्टी नाथद्वारा विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक नाथद्वारा उपखंड कार्यालय परिसर के समीप जिला उपाध्यक्ष कालूराम कुमावत के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता से जोड़ने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कालूराम कुमावत, जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर, विधानसभा अध्यक्ष धर्मेश चंदेल, विधानसभा उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सनाड्य, विधानसभा महासचिव रामलाल सुथार, विधानसभा कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पप्पू लाल कीर
जिला संगठन महासचिव
आम आदमी पार्टी , राजसमंद।