आम आदमी पार्टी नाथद्वारा के बैनर तले गांवगुड़ा की जनसमस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार हस्तीमल जी को सौंपा ज्ञापन

नाथद्वारा, 25 जून। आम आदमी पार्टी नाथद्वारा के बैनर तले ग्राम गांवगुड़ा (खमनोर) के ग्रामीणों ने गांव की गंभीर जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नायब तहसीलदार हस्तीमल जी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि गांवगुड़ा में श्मशान घाट जाने वाला सार्वजनिक मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त गांव के तालाब पर निर्माणाधीन पुलिया में घटिया एवं निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री उपयोग किए जाने की शिकायत भी की गई। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण कार्य की तकनीकी जांच करवाकर दोषी व्यक्तियों एवं संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से दोनों मामलों में शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी नाथद्वारा विधानसभा अध्यक्ष धर्मेश चंदेल ने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आम आदमी पार्टी नाथद्वारा विधानसभा अध्यक्ष धर्मेश चंदेल, जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर, विधानसभा कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष कालूराम कुमावत, विधानसभा उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सनाड्य, विधानसभा महासचिव रामलाल सुथार, विधानसभा उपाध्यक्ष गिरधारी लाल, उप सरपंच जगन्नाथ लाल खटीक, वार्ड पंच मांगीलाल, भगवती लाल, कैलाश लाल, भगवान लाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
जारीकर्ता :
पप्पू लाल कीर
जिला संगठन महासचिव
आम आदमी पार्टी, राजसमंद
error: Content is protected !!