नई दिल्ली मंडोली जेल परिसर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 139 वी वाहिनी के हैड कांस्टेबल पद पर कार्यरत गणपत लाल उदय को वाहिनी
के कमांडेन्ट कुमार नवीन (पुलिस वीरता पदक विजेता)
द्वारा कमांडेन्ट कार्यालय में प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान-पत्र गणपत लाल उदय को वाहिनी में तैनाती के दौरान सुपुर्द की गई सभी प्रकार की डयुटियों
का निर्वहन सदैव समयापूर्वक एवं निष्ठावान होकर निष्पादित करने, कार्यकुशलता, सदैव अति उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य होने के कारण प्रदान किया गया है।
कमांडेन्ट महोदय ने कार्मिक गणपत लाल उदय द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करतें हुए कहा कि “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है” ईमानदारी, मेहनत व लगन से किया गया हर कार्य इंसान
को अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के साथ-साथ सम्मान भी दिलाता है।
इस अवसर पर वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी अभिराम पंकज, द्वितीय अधिकारी कुमार आलोक, उप कमांडेंट अमित कुमार, उप कमांडेंट विवेक सरोज, सहायक कमांडेंट दिनेश पाल सिंह, सहायक कमांडेंट सुरेन्द्र कुमार यादव, सहायक कमांडेंट शंकर लाल जाट, सहायक कमांडेंट दुर्गेश कुमार, निरीक्षक एसएम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान मौजूद रहें।
सैनिक कवि
गणपत लाल उदय अजमेर राजस्थान