अजमेर मंडल के बांदनवाड़ा स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 29 पर एल. एच.एस. निर्माण कार्य

रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अजमेर -चितौड़गढ़ रेलखंड के बांदनवाड़ा स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 29 पर एल. एच.एस. निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार-

1. गाड़ी संख्या 12992 जयपुर -उदयपुर सिटी दिनांक 02 जुलाई 2026 एवं 15 जुलाई 2026 को जयपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

2. गाड़ी संख्या 19606, उदयपुर सिटी- मदार रेलसेवा जो दिनांक 02 जुलाई 2026 एवं 15 जुलाई 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में चित्तौड़गढ़-सिंगावल स्टेशनों के बीच 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!