आज का राशिफल व पंचांग : 23 जुलाई, 2026, गुरुवार

आज और कल का दिन खास
23 जुलाई 2026 : बाल गंगाधर तिलक जयंती आज।
23 जुलाई 2026 : चन्द्रशेखर आजाद जयंती आज।
23 जुलाई 2026 : गुरुहरकिशन जी की जयंती आज – नानकशाही मत से।
24 जुलाई 2026 : आशा दशमी व्रत कल।
24 जुलाई 2026 : उल्टा रथयात्रा कल।
24 जुलाई 2026 : पुनः यात्रा कल।
24 जुलाई 2026 : गिरिजा पूजा कल।
आज का राशिफल
*******************
23 जुलाई, 2026, गुरुवार
=================
मेष राशि : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा।
वृषभ राशि : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें, व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।
मिथुन राशि : समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।
कर्क राशि : अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।
सिंह राशि : व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढऩे में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
कन्या राशि : काम को टालना बंद करें और समझदारी और जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा। राज्यपक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग हैं।
तुला राशि : भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे है। पारिवारिक माहोल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।
धनु राशि : स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन से संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव है।
मकर राशि : अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त हैं। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
कुम्भ राशि : अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी ईष्र्या करेंगे। आपके वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि : मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आयेगी। आलस की अधिकता से कार्य में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।
आज का पंचांग
==========
23 जुलाई 2026, गुरुवार
********
तिथि  नवमी   07:05 AM
                       अगले दिन
नक्षत्र विशाखा 01:43 AM
करण  कौलव, 07:05 AM,
          तैतिल  08:07 PM
पक्ष    शुक्ल
योग    शुभ    07:19 PM
वार   गुरुवार
सूर्योदय         05:37 AM
सूर्यास्त         07:17 PM
चन्द्रमा  तुला  07:01 PM
राहुकाल  02:09 – 03:52 PM
विक्रमी संवत्  2083
शक सम्वत  1948 ( पराभव )
मास अमांत    आषाढ़
मास पूर्णिमांत आषाढ़
शुभ मुहूर्त
अभीजित  12:00 – 12:54 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!