आनासागर की हुई दूसरे दिन भी सफाई

रीजनल कॉलेज चौपाटी क्षेत्र में किया श्रमदान

अजमेर, 23 जुलाई। आनासागर झील की सफाई के तीन दिवसीय अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को रीजनल कॉलेज चौपाटी क्षेत्र में श्रमदान किया गया। यह अभियान बुधवार से स्वच्छ भारत मिशन शहरी, वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान तथा जल संचय जन भागीदारी 3.0 के अन्तर्गत आरम्भ हुआ था। इसमें अधिकारियों, कर्मिकों, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं, सामाजिक संगठनों तथा सवयंसेवी संस्थाओं द्वारा सहभागिता निभाई गई।

सफाई अभियान के अन्तर्गत रीजनल कॉलेज चौपाटी क्षेत्र के किनारे पर बिखरी गन्दगी और कचरे को हटाया गया। श्रमदान के साथ-साथ मशीनों का उपयोग भी सफाई कार्य में हुआ। एकत्र कचरे को तत्काल टे्रक्टर ट्रोलियों में भरकर स्थानान्तरित किया गया। यहां मानव श्रृंखला बनाकर अन्दर के कचरे को बाहर निकाला गया। अध्यक्ष श्री रमेश सोनी की अगुवाई में सम्पूर्ण किनारे को स्वच्छ किया गया। सिविल डिफेन्स के दल द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। नगर निगम के कर्मिकों के योगदान से कचरे का एकत्रीकरण, उठाव तथा परिवहन हुआ।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!