केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बजरंगगढ़ चौराहा पर सांकेतिक प्रदर्शन

अजमेर, दिनांक 24 जुलाई 2026
अजमेर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज बजरंगगढ़ चौराहा, अजमेर पर एक शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी, अजमेर का समर्थन प्राप्त था। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली तथा शिक्षा के प्रति केंद्र सरकार की नीतियों एवं रवैये पर अपनी असंतुष्टि व्यक्त की। विद्यार्थियों ने अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से नारों, स्लोगनों तथा अन्य लोकतांत्रिक माध्यमों से रखी।
प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राएं अपने साथ हस्तलिखित तख्तियां, मुद्रित पोस्टर एवं अन्य प्रचार सामग्री लेकर पहुंचे, जिनके माध्यम से उन्होंने अपनी मांगों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी, अजमेर ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि यदि इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संबंध में किसी भी छात्र को किसी प्रकार की पुलिसिया, प्रशासनिक अथवा कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो आम आदमी पार्टी, अजमेर पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी।
प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी, अजमेर के जिलाध्यक्ष राजवीर सहित विजय जेनानी, कल्पित हरित, हेमंत, अफ्फाक, मीना त्यागी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!