अजमेर। महावीर सेवा परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के उद्देश्य से वैशाली नगर स्थित अशोक विहार कॉलोनी के वीर विला परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पीपल, नीम, गुलमोहर, जामुन, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के 6 से 7 फीट ऊंचे छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।
संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र गांधी एवं महासचिव कमल गंगवाल ने बताया कि पौधे आभा गांधी की ओर से उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर कमल गंगवाल ने कहा कि भावी पीढ़ी को स्वच्छ और हरित वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। हरियाली से प्रकृति की सुंदरता बढ़ती है, प्रदूषण कम होता है तथा शुद्ध वायु प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में विजय जैन पांडया, अध्यक्ष राजेंद्र गांधी, महासचिव कमल गंगवाल, संजय जैन, आभा गांधी सहित कॉलोनी के अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें बड़ा होने तक संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
विजय पांडया