पारंपरिक खेलकूद में सतोलिया व खो खो प्रतियोगिता भी होंगी
अजमेर 01 अगस्त, महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती के अवसर पर 4 से 7 अगस्त तक राईफल शूटिंग व 19 से 25 अगस्त तक सात दिवसीय कार्यक्रमों आयोजित किये जायेगें। यह निर्णय राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के पूर्व सदस्य भैरू गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक रसोई बैक्वेट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स पर आयोजित कर तय किया गया।
समन्वयक महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि जयंती पर पारंपरिक खेलकूद में सतोलिया व खो खो प्रतियोगिता को जोडा गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राइफल शूटिंग, रंगभरो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा को जागृत करने के लिये 1857 से 1947 तक स्वतंत्रता आंदोलन में सिन्ध के वीर बलिदानी राणा रतनसिंह, रूपलो कोल्ही व हेमू कालाणी के जीवन पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा।
पर्यटन विभाग द्वारा मुख्य कार्यक्रम में 23 अगस्त को को प्रातः 9.00 बजे देशभक्ति गायन व नृत्य की प्रस्तुति सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर दी जायेगी जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार वितरण किया जायेगा। 25 अगस्त को प्रातः 8.30 बजे जयंती के अवसर हिंगलाज माता पूजन व पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
समिति के कंवल प्रकाश किशनानी, शिव प्रसाद गौतम, विनीत लोहिया, किशोर मारोठिया, दुर्गा प्रसाद शर्मा, महेश टेकचंदाणी, मुकेश खीचीं, हिम्मत सिंह राठौड, मनोज शर्मा, रमेश एच लालवाणी, नानक गजवाणी, मनोज झामनाणी मौजूद रहे।
सभी कार्यक्रमों में नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु शोध पीठ म.द.स. विश्वविद्यालय, सिन्ध इतिहास व साहित्य शोध संस्थान एवं समारोह समिति का सहयोग रहता है।
कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059