कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष सौरभ यादव ने की डूडी से टिकटों की अनुशंसा

अजमेर/ अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव ने अजमेर आगमन पर अजमेर के प्रभारी चेतन डूडी और अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल से मुलाकात कर विभाग के पदाधिकारीयो को टिकट दिए जाने की मांग की। यादव ने प्रभारी डूडी से कहां की विभाग के कई पदाधिकारी अपने-अपने वार्डों में मजबूत स्थिति रखते हैं। उन्होंने डूडी से मांग की कि अनुसूचित जाति विभाग के मजबूत कार्यकर्ताओं को निगम चुनाव में मौका मिलना चाहिए। उन्होंने प्रभारी को अश्वशित किया की यदी विभाग के मजबूत साथियों को टिकट मिलता है तो वे अपने-अपने वार्डो से चुनाव जीतने की स्थिति में हैं। उन्होंने चेतन डूडी से आग्रह किया कि क्योंकि दक्षिण में अधिकतर अनुसूचित वर्ग के वार्डों की संख्या अधिक है तो वहां पर अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारीयो को मौका मिलना चाहिए। प्रभारी ने अश्वासंचित किया कि कांग्रेस पार्टी मजबूत जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को टिकट वितरित करेगी और टिकट वितरण में यदि विभाग का मजबूत जिताऊ उम्मीदवार हुआ तो उसे निश्चित ही टिकट दिया जाएगा। इसके बाद विभाग के समस्त पदाधिकारी ने प्रभारी चेतन डूडी का गर्म जोशी से स्वागत किया।
सौरभ यादव 
अध्यक्ष: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!