आम आदमी पार्टी ने कुंभलगढ़ विधानसभा में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की

राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजसमंद जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल के नेतृत्व में कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। अभियान की शुरुआत कुंभलगढ़ में विराजमान परशुराम महादेव जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर की गई।
जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन से संवाद कर आम आदमी पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर चर्चा की। इस दौरान कई लोग पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता से जुड़े।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमित वर्मा, जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल, जिला उपाध्यक्ष कालूराम कुमावत, जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर, नाथद्वारा विधानसभा अध्यक्ष धर्मेश चंदेल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजसमंद जिले में आगामी सभी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। पार्टी द्वारा सभी क्षेत्रों में मजबूत संगठन खड़ा कर योग्य एवं जनहितैषी उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आमजन को पार्टी से जोड़ने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा ।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!