_*होम साइंस एवं फिलॉसफी विषय की मुख्य सूची जारी*_
अजमेर, 21 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत होम साइंस एवं फिलॉसफी विषय के पदों हेतु मुख्य सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषय के पदों हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम अंतर्गत साक्षात्कार हेतु स्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। साक्षात्कार उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार होम साइंस के 6 एवं फिलॉसफी के 7 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।