बजरंगगढ़ पर दिया अधिकाधिक मतदान करने का संदेश
अजमेर/ नाट्यवृंद थिएटर एकेडमी एवं टर्निग पॉइंट पब्लिक स्कूल द्वारा रंगकर्मी उमेश कुमार चौरसिया द्वारा लिखित एवं निर्देशित नुक्कड़ नाटक “सुनो रे भाई” का प्रदर्शन मंगलवार को बजरंगगढ़ चौराहे पर किया गया। डॉ अनंत भटनागर के संयोजन तथा डॉ पूनम पांडे व प्राचार्य वर्षा शर्मा कैसे हैं संयोजन में प्रस्तुत इस नाटक में आगामी निकाय चुनाव में अपने मतदान अधिकार का उपायोग करने की प्रेरणा दी गई। नाटक में विद्यार्थी मयूर सोनेजा, हृदय सिंह, महक शर्मा, राकेश बैरवा, मुस्कान तेजवानी, स्पर्श सिंह, महक शहजादपुरी, पूर्वी कंवर ने विविध पात्रों का अभिनय किया। नाटक में बताया गया कि मतदान दिवस की छुट्टी पर पिकनिक मनाने, पिक्चर देखने से पहले वोट देने का कर्तव्य निभाना है। युवाओं को वोट देने का यह अवसर गंवाना नहीं है।नौकरीपेशा, व्यवसायी, किसान, मजदूर या कामवाली बाई सबको वोट जरूर देना है। इस अवसर पर गणमान्य सहित नगर के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
उमेश कुमार चौरसिया
9829482601