_*उप कारापाल भर्ती – 2024*_

*22 से 25 सितंबर तक आयोजित होगा साक्षात्कार का द्वितीय चरण*
अजमेर, 10 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उप कारापाल भर्ती – 2024  के पदों हेतु द्वितीय चरण के साक्षात्कार दिनांक 22 से 25 सितंबर 2026 तक आयोजित किये जायेंगे।
साक्षात्कार के समय समस्त अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जायेगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिये जायेंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!