जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने किया जिले के मतदाताओं से आत्मियता भरा आग्रह

अजमेर, 10 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मतदाताओं से जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु के द्वारा अत्मियता भरा आग्रह किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने अपने आत्मियता भरे आग्रह में कहा कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़ एवं पुष्कर के समस्त समर्पित मतदाताओं को मेरा (जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु) स्नेह भरा अभिवादन।

समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों, एसोसिएशनों, क्लब, संगठन आदि के पदाधिकारियों सहित नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेतर्् के समस्त गणमान्य नागरिकों से मेरा अनुरोध है कि आप सभी 11 सितम्बर को अपने कार्मिकों एवं सदस्यों सहित, स्वयं तथा परिवारजनों से मताधिकार का प्रयोग अवश्य करवाएँ।

नगरीय निकायों में चुनाव के पर्व का आयोजन हो रहा है। राजस्थान में भी लोकतंत्र के इस पुनीत पर्व को उत्साह, उमंग और आनंद के साथ मनाया जा रहा है। अजमेर, किशनगढ़ एवं पुष्कर में शुक्रवार, 11 सितम्बर को इस महापर्व का आयोजन होगा। इसमें आप सभी जागरूक मतदाता प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे के मध्य स्वयं मतदान करें, साथ ही 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करें।

मेरी हार्दिक अभिलाषा है कि राजस्थान राज्य में सर्वाधिक मतदान करने वाले नगरीय क्षेत्र का गौरव अजमेर जिले के निकाय को प्राप्त हो। आपके सहयोग एवं समर्पण से हम निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। मतदान केंद्र पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक पहचान पत्र मतदान केंद्र पर ले जाकर मतदान करें। मतदान करने से आपको भारत के मतदाता होने पर गर्व होगा।

प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों पर पेयजल, छाया आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त व्हील चेयर एवं सहयोगियों को भी उपलब्ध करवाया गया है। लोकतंत्र के पर्व में आपके वोट का अमूल्य सहयोग मिलेगा। इस अभिलाषा से आप सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विनम्र आग्रह किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!