साबरमती -योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा 4 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी

रेलवे द्वारा गाजियाबाद यार्ड में तकनीकी कार्य किया जा रहा है जिसके कारण साबरमती योग नगरी -ऋषिकेश रेल सेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जंक्शन पर अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19031, साबरमती -योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 4 दिसंबर 2026 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली- दिल्ली शाहदरा -नोली -शामली -टपरी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा गाजियाबाद, नया गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, सकौती टांडा, मुजफ्फरनगर व देवबंद स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!