पुलिस की पानी की बौछारों के बीच गूंजे ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे, अजमेर कांग्रेस ने दर्ज कराई मजबूत मौजूदगी
अजमेर/जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार, 28 सितंबर को जयपुर में कथित ‘वोट चोरी’, मतदाता सूचियों में अनियमितताओं और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे को लेकर आयोजित विशाल प्रदर्शन में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बड़ी भागीदारी दर्ज कराई। प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में शहीद स्मारक से चुनाव आयोग कार्यालय की ओर निकाले गए मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में करीब 40 वाहनों के काफिले में लगभग डेढ़ सौ नवनिर्वाचित पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार सुबह 9 बजे कांग्रेस कार्यालय, ज्योतिबा फुले सर्किल से जयपुर के लिए रवाना हुए।
अजमेर से जयपुर पहुंचे कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में मजबूती के साथ भाग लिया। शहीद स्मारक से चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” सहित चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों की जांच की मांग को लेकर नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव आयोग कार्यालय की ओर आगे बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें कीं। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे।
अजमेर से उमड़ा कांग्रेस का रेला
डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में अजमेर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों का जयपुर पहुंचना संगठन की एकजुटता और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश रहा। करीब 40 वाहनों के काफिले में पहुंचे डेढ़ सौ से अधिक कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन स्थल पर जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश कांग्रेस के आंदोलन को समर्थन दिया।
डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अजमेर के कांग्रेसजन बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर अपनी आवाज लोकतांत्रिक तरीके से उठाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पुलिस की पानी की बौछारें और हिरासत भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकीं। अजमेर के कांग्रेसजनों ने प्रदेश नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदर्शन में भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
डॉ. जयपाल ने जयपुर प्रदर्शन में शामिल हुए सभी नवनिर्वाचित पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
प्रदर्शन में डॉ. राजकुमार जयपाल, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली,उपाध्यक्ष फखरे मोईन, कोषाध्यक्ष अमित गर्ग नोरत गुर्जर, नवीन कच्छावा, चंद्रशेखर बालोटिया, ईश्वर टहल्यानी, कमल बेरवा, इकरामुद्दीन, पुष्पा राजोरिया,ईश्वर राजोरिया, नितिन जैन, मुकेश पंवार, हेमंत जोधा, शैलेश गुप्ता, निर्मल बेरवाल, सुनील कैन, मनीष सेठी, कमल बैरवा,निर्मल बेरवाल,कशिश बायला, चंदन सिंह लक्ष्मी धौलखेड़िया, शैलेंद्र अग्रवाल,गणेश चौहान, आशा तुनवाल सुनील धानका चंद्रकांत पालीवाल, सतीश बैरवा,हामिद चिता, चंद्रेश सुनिया,भावना चौहान,मीनाक्षी मीणा, सीमा बढ़ाना पंडित दीनदयाल शर्मा, वसीम खान,आरिफ खान, नरेश सत्यावना चंद्र प्रकाश पालीवाल,सुरेंद्र गुर्जर हरिप्रसाद जाटव मुकेश ढेनवाल योगेश जाटोलिया मुकेश सबलानिया सर्वेश पारीक हेमराज खारोंलिया ऋषभ मेघवंशी ,पंकज जोधावत ,मंजूर अली, सी के चिता, शमशुद्दीन,राकेश गहरवाल, मनीष सेन, भारत यादव लक्ष्मण परिहार भैया कुलदीप प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी