*मुशायरा-सह-कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन*

मुजफ्फरपुर / आज 04/10/2026 को सिबगतुल्लाह हमीदी के आवास हमीदी कॉम्प्लेक्स में डाॅ. अंसारी ‘आसी’ अदबी साहित्यिक संगम के तत्वावधान में मुशायरा-सह-कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता कवयित्री एवं शायरा श्रीमती सविता राज ने की। मंच संचालन श्रवण कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सिबगतुल्लाह हमीदी ने अपने पिता डाॅ. अंसारी साहब की ग़ज़ल प्रस्तुत कर की। कार्यक्रम में शायर अली अहमद ‘मंजर’, एमल हासमी, आलम सिद्दीकी तथा शायराओं सविता राज, चाँदनी समर एवं मुस्कान केसरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी रचनाकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को साहित्यिक रंग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सिबगतुल्लाह हमीदी ने सभी अतिथियों, शायरों एवं कवियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!