अमरापुर सेवाघर में वृद्धजनों को वितरित की निःशुल्क नई पोशाकें

अजमेर. ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्था, अजमेर द्वारा संचालित 423, प्रगति नगर, कोटड़ा स्थित श्री अमरापुर सेवा घर वृद्धाश्रम में मानव सेवा की भावना से सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर आश्रम के समस्त पुरुष एवं महिला आवासियों को श्री बृजराज सिंह (वकील साहब) की ओर से सप्रेम नई पोशाकें (ड्रेस) निःशुल्क वितरित की गईं। पोशाकें पाकर वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
हरी चदनानी ने बताया कि इस सेवा कार्य में आश्रम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भरत छबलानी का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने वृद्धजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। कृष्ण चंद्र लेखराज की ओर से आश्रम के सभी वृद्धजनों के लिए निःशुल्क बिस्किट के कार्टन सप्रेम भेंट किए गए। सेवा कार्य के दौरान आश्रम प्रशासन, स्टाफ एवं आवासियों ने सेवा सहयोग के लिए सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।
चन्दर नोतानी ने श्री बृजराज सिंह, डॉ. भरत छबलानी एवं श्री कृष्णचंद्र लेखराज का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि समाज के सक्षम लोगों द्वारा वृद्धजनों की सेवा एवं आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आगे आना समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करता है। वृद्धजनों ने भी सेवाभावी सहयोग के लिए सभी का आभार जताते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर रमेश टिलवानी, मुकेश चोयल व स्टाफ उपस्थित था

हरी चन्दनानी
मो. 096497-50811

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!