मीडियाटेक ने डायमेन्सिटी 9600 प्रो के साथ अग्रणी स्मार्टफोन चिप्स के लिए नया मानक तय किया

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026- सालाना दो अरब से अधिक कनेक्टेड डिवाइस को ताकत प्रदान कर रही वैश्विक फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी मीडियाटेक ने मीडियाटेक इंडिया ने दिल्ली में मीडियोटक टेक डे में डायमेन्सिटी 9600 प्रो का अनावरण किया। “दि नेक्स्ट लीप” थीम वाले इस आयोजन में मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9600 प्रो पर खास तौर पर ध्यान दिया गया जो एडवांस्ड 2एनएम प्रोसेस नोड पर बने शुरुआती चिपसेट्स में से एक है। मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9600 प्रो की नेक्स्ट जेनरेशन डिजाइन बेहतरी निष्पादन और जबरदस्त ऊर्जा दक्षता देता है, जबकि इसका नया नेटिव एआई आर्किटेक्चर, स्मार्टफोन में क्रांतिकारी एजेंटिक एआई अनुभव देता है। इस टेक डे में डायमेन्सिटी 5जी पोर्टफोलियो के व्यापक पैमाने पर भी प्रकाश डाला गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे मीडियाटेक डायमेन्सिटी 7500 और डायमेन्सिटी 8500 एसओसी के साथ मोबाइल कंप्यूटिंग को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है और शानदार जुड़ा हुआ अनुभव सुनिश्चित कर रहा है।

भारत में डायमेन्सिटी 9600 प्रो की लांचिंग का साक्षी बनने के लिए मीडिया प्रतिनिधि, टेक्नोलॉजी विश्लेषक, केओएल और ओप्पो, सैमसंग, शियाओमी, वीवो, रीयल्म, नथिंग, वनप्लस, टेक्नो, इनफिनिक्स, मोटोरोला र आईक्यूओओ से ओईएम भागीदार एकत्रित हुए। विशेष डेमो जोन में लोगों को मिड प्रीमियम, प्रीमियम और अग्रणी स्मार्टफोन में मीडियाटेक की बढ़ती मौजूदगी को करीब से देखने का मौका मिला। इनमें मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500एस वाला ओप्पो फाइंड एक्स9, डायमेन्सिटी 9500 वाला सैमसंग गैलेक्सी टैब एस12 सीरीज, डायमेन्सिटी 8500 अल्ट्रा वाला शियाओमी17टी, डायमेन्सिटी 7400 अल्टीमेट वाला टेक्नो पोवा 8 प्रो, डायमेन्सिटी 7500 टर्बो वाला वीवो टी5 5जी और डायमेन्सिटी 7300 मैक्स वाला रीयल्म 16 प्रो शामिल थे।

मुख्य भाषण के दौरान, मीडियाटेक इंडिया एवं दक्षिण पूर्व एशिया के निदेशक (मार्केटिंग एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज सिद्धार्थ ने उभरती हुई टोकन अर्थव्यवस्था पर मीडियाटेक के नजरिये को उजागर किया। उन्होंने कहा कि इस नए माहौल में कंज्यूमर एआई एजेंटों के कारोबार बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाने की उम्मीद है। इसके बाद, मीडियाटेक वायरलेस कम्युनिकेशन बिजनेस ग्रुप के वरिष्ठ उत्पाद प्रबंधक ट्रेसी सियाओ ने डायमेन्सिटी 9600 प्रो की क्रांतिकारी अग्रणी क्षमताओं के बारे में बताया। इसके अलावा, मीडियाटेक वायरलेस कम्युनिकेशन बिजनेस ग्रुप के वरिष्ठ निदेशक थॉमस हो ने विस्तार से बताया कि कैसे डायमेन्सिटी 7000 और 8000 सीरीज अलग अलग टियर में एआई को आम लोगों तक पहुंचा रहा है।

ओप्पो इंडिया के संचार प्रमुख गोल्डी पटनायक ने आने वाले अग्रणी स्मार्टफोन के जरिए ग्राहकों तक डायमेन्सिटी 9600 प्रो की खूबियां पहुंचाने के उद्देश्य से मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9600 प्रो से चलने वाली ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज के बारे में एक मुख्य भाषण दिया। ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें मीडियाटेक का अग्रणी डायमेन्सिटी 9600 प्रो प्रोसेसर होगा।

इस आयोजन में अनुज सिद्धार्थ के संचालन “क्या एआई आपके अगले अग्रणी कदम का निर्णय करेगा” विषय पर एक इंटरएक्टिव परिचर्चा हुई। इस पैनल में टेक विश्लेषक और मीडियाटेक के प्रतिनिधि शामिल हुए जिनमें काउंटरप्वाइंट रिसर्च के तरुण पाठक, टेकआर्क के फैसल कावुसा, सीएमआर के प्रभु राम और मीडियाटेक इंडिया के राघवन संपथ शामिल थे। इन्होंने मिलकर यह पता लगाया कि यह तकनीक प्रदर्शन, इमेजिंग, गेमिंग और दैनिक उपयोग में यूजर्स के अनुभवों को कैसे नए सिरे से परिभाषित कर रही है। साथ ही खरीदारों की प्राथमिकताओं को पारंपरिक विशिष्टताओं के बजाय ऑन डिवाइस इंटेलिजेंस और गोपनीयता की ओर स्थानांतरित कर रही है।

मीडियाटेक के कॉरपोरेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और वायरलेस कम्युनिकेशन बिजनेस यूनिट के महाप्रबंधक जेसी सू ने कहा, स्मार्टफोन के अनुभव में एआई अहम भूमिका निभाता है। तेजी से बदलती यूजर की जरूरतों के साथ तालमेल बिठाने के लिए डिवाइस को बेहतर परफॉर्मेंस, क्षमता और इंटेलिजेंस की जरूरत होती है। डायमेन्सिटी 9600 प्रो नेटिव एआई आर्किटेक्चर और परफॉर्मेंस व ऊर्जा दक्षता में दोहरे सुधार के साथ इन जरूरतों को पूरा करता है ताकि नए एजेंटिक एआई अनुभव दिए जा सकें।

मीडियाटेक इंडिया और दक्षिणपूर्व एशिया क्षेत्र के निदेशक (मार्केटिंग एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज सिद्धार्थ ने कहा, मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9600 प्रो के लांच के साथ हम भारत में अगली पीढ़ी की अग्रणी टेक्नोलॉजी ला रहे हैं। नेटिव एआई आर्किटेक्चर के साथ 2एनएम प्रोसेस पर बना यह चिपसेट बेहतर ऊर्जा दक्षता के साथ एजेंटिक एआई, गेमिंग और इमेजिंग क्षमताएं एक साथ लाता है जिससे हमारे पार्टनर ग्राहकों के लिए नए स्मार्टफोन अनुभव तैयार कर पाते हैं। जैसे जैसे टोकन इकोनॉमी बढ़ेगी, ये अनुभव और गहरे होंगे और मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9600 प्रो हमारे साझीदारों को भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार एक प्लेटफॉर्म देगा।

मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9600एमः ज्यादा यूजर्स के लिए अग्रणी अनुभव

मीडियाटेक ने 9600 प्रो के साथ डायमेन्सिटी 9600एम भी पेश किया जिससे अग्रणी सेगमेंट के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। डायमेन्सिटी 9600एम बेहतरी परफॉर्मेंस और जबरदस्त ऊर्जा दक्षता देता है। इसमें मीडियाटेक के एडवांस्ड कंप्यूटिंग कोर को अत्याधुनिक जीपीयू और एनपीयू के साथ जोड़ा गया है।

एआई, इमेजिंग, गेमिंग और रोजमर्रा के परफॉर्मेंस में डायमेन्सिटी 9600एम स्मार्ट, रिस्पांसिव और ऊर्जा दक्ष अनुभव देने के लिए नवीनतम डायमेन्सिटी एजेंटिक एआई इंजन और डायमेन्सिटी शिड्यूलिंग इंजन का इस्तेमाल करता है। इसका एनपीयू एडवांस्ड ऑन-डिवाइस एआई को सक्षम बनाता है जिसमें हमेशा चालू रहने वाला परसेप्शन और रीयल टाइम एआई बेहतर इमेजिंग शामिल है, जबकि मीडियाटेक हाइपरइंजन 185एफपीएस तक निर्बाध गेमप्ले को सक्षम बनाता है।

मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9600 प्रो और डायमेन्सिटी 9600एम वाले पहले स्मार्टफोन के इस तिमाही में लांच होने की उम्मीद है।

मीडियाटेक टेक डे एक इंटरऐक्टिव प्लेटफॉर्म है जो रोजमर्रा की जिंदगी को आकार देने वाले नए नवप्रवर्तन को दिखाता है और उपभोक्ताओं तक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पहुंचाने की मीडियाटेक की प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!