बलाई महासभा ने किया पार्षदों का सम्मान

बलाई महासभा, अजमेर के तत्वावधान में बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को श्री बाबा रामदेव जी मंदिर, पाल बिचला, अजमेर परिसर में पार्षद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर निगम के वार्ड संख्या 57, 58 एवं 59 से निर्वाचित पार्षदों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लोक देवता श्री बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर में अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह की अध्यक्षता बलाई महासभा, अजमेर के अध्यक्ष सुभाषचंद्र डोई ने की।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. गुलाबचंद जिंदल रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गिरधारीलाल मंडाड,  रमेशलाल चौहान, राजकुमार तंवर, भरत बायला एवं अपूर्व शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वार्ड संख्या 57 के पार्षद मनीष सेठी, वार्ड संख्या 58 की पार्षद श्रीमती किरण गढ़वाल तथा वार्ड संख्या 59 की पार्षद श्रीमती बबीता सेन का बलाई महासभा की ओर से साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। महिला पार्षदों के साथ  दिलीप गढ़वाल एवं श्रवण सेन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बलाई महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे समाज एवं क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल चुनाव तक सीमित नहीं होता, बल्कि अपने वार्ड के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समाधान करवाना भी उनकी जिम्मेदारी है।

सम्मान समारोह में उपस्थित पार्षदों ने बलाई महासभा एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे समाज के साथ सदैव सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करेंगे। पार्षदों ने कहा कि बलाई समाज से जुड़े किसी भी प्रकार के नगर निगम संबंधी कार्य, समस्या अथवा आवश्यकता होने पर सभी पार्षद मिलकर उसके समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाजबंधुओं को विश्वास दिलाया कि नगर निगम से संबंधित कार्यों में वे हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे तथा क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक रूप से प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने पार्षदों के इस आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधि समाज एवं आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अंत में बलाई महासभा अध्यक्ष सुभाषचंद्र डोई ने सभी अतिथियों, पार्षदों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि समाज और जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी समन्वय से क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों को और अधिक गति दी जा सकती है।

राजकुमार तंवर

कोषाध्यक्ष, बलाई महासभा, अजमेर

मो. 9460971648

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!