अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 160 यूनिट रक्तदान

समाज के बंधुओ ने प्रस्तुति दी किसमे कितना है दम में
11अक्टूबर को अग्रसेन जयन्ती पर निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा जुलूस
अजमेर 10 अटूम्बर / महाराजा श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के तहत आयोजित हो रहे 12 दिवसीय कार्यक्रम के नवे दिन अग्रवाल पाठशाला सभा भवन में 9 अक्टूबर शनिवार को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अथिति समाजसेवी अशोक गोयल और नीलेश गोयल ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया l
श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया तथा सभी समाजों के 117पुरुष व 43 महिलाओं ने रक्तदान किया 10 महिलाओं के जाँच में हिमोग्लॉबिन की कमी पाई जाने के कारण उनका रक्तदान नही हो सका l रक्तदान शिविर में मित्तल हॉस्पिटल, जे एल एन हॉस्पिटल व त्रिवेणी ब्लड बैंक एवं राजस्थान ब्लड बैंक की टीम ने अपनी सेवाएं दी, रक्तदान शिविर के संयोजक संदीप बंसल, सुनील गोयल, अनिल डाणी व उमेश गर्ग ने अपने साथियों के साथ रक्तदान शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया l
रक्तदान शिविर मे मुख्य अतिथि का अग्रवाल पाठशाला सभा के अध्यक्ष सीताराम गोयल, सचिव गोपाल गोयल काँच वाले, अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी, लोकेश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, विष्णु मंगल, राकेश हटूका, राजेंद्र मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल व ओम प्रकाश गोटेवाले आदि ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया l तथा सभी रक्त दाताओं का भी सम्मान किया गया l
शनिवार 10 अक्टूबर को ही शाम को 7.30 बजे से “किसमे कितना है दम” संगीतमय कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश गर्ग, रमेश गर्ग व सुरेश गर्ग थे अथितियो का मुख्य संयोजक अशोक पंसारी और लोकेश अग्रवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया l कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती अंशुल गोयल, श्रीमती दीपिका श्रीया, श्रीमती चंचल गोयल व अमित श्रीया ने किया l

श्री अग्रसेन जयंती जुलूस शोभायात्रा 11 अक्टुबर रविवार को
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया कि अग्र कुल प्रवर्तक श्री अग्रसेन महाराज की 5150 वी जयंती के अवसर पर 11 अक्टुबर रविवार को दोपहर 4 बजे से ब्ल्यू केसल धर्मशाला, केसर गंज से भव्य शोभा यात्रा जुलूस निकाला जायेगा जो सीताराम बाजार, केसरगंज, लाल कोठी, पड़ाव, सिनेमा रोड, मदार गेट, गाँधी भवन चूड़ी बाजार, गोल प्याऊ, नया बाजार, आगरा गेट, नसिया होती हुई अग्रसेन नगर पर समाप्त होंगी शोभा यात्रा में 9 आकर्षक झाकिया, बैंड बाजे, जयपुर से आये विशेष ढ़ोल नगाड़े होंगे l पुरे शोभा यात्रा मार्ग में विभिन्न संस्थाओं द्वारा जुलूस शोभा यात्रा का स्वागत किया जायेगा तथा अग्रसेन भगवान की आरती की जायेगी l
श्री अग्रवाल पाठ शाला सभा के अध्यक्ष सीताराम गोयल, सचिव गोपाल गोयल कांच वाले, श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी, लोकेश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, विष्णु मंगल, दिनेश प्रणामी, राकेश हटूका व राजेंद्र मित्तल आदि ने सभी समाज बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शोभा यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है ल

अशोक पंसारी
मुख्य संयोजक
9414003159

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!