सिग्नेचर ग्लोबल की Q2FY27 में प्री-सेल्स ₹18.3 बिलियन रही; कलेक्शन 51% बढ़कर ₹10.1 बिलियन रहा

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: भारत की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियों में शुमार सिग्नेचर ग्लोबल ने Q2FY27 में ₹18.3 अरब की प्री-सेल्स दर्ज की है। वहीं कलेक्शन Q1FY27 के ₹6.7 अरब के मुकाबले 51% बढ़कर 10.1 अरब रुपये रहा। कंपनी की यह परफॉर्मेंस प्रोजेक्टों की लगातार मांग और काम पूरा करने पर आधारित इसकी ग्रोथ स्ट्रैटेजी की मजबूती को दिखाती है।

कंपनी ने इस तिमाही में 454 हाउसिंग यूनिटें बेचीं, जो Q1FY27 की 226 यूनिटों के मुकाबले 101% ज्यादा है। तिमाही के दौरान कंपनी की औसत बिक्री प्राप्ति12.3% बढ़कर ₹17,122 प्रति वर्ग फुट दर्ज हुई, जो FY26 में ₹15,250 प्रति वर्ग फुट थी। इस प्रदर्शन में गुरुग्राम के सेक्टर 71 में एसपीआर पर प्रीमियम ‘टोनिनो लेम्बोर्गिनी रेजिडेंस’ के सफल लॉन्च की अहम भूमिका रही। H1FY27 के आखिर में  कंपनी का शुद्ध कर्ज (नेट डेट) ₹4.5 अरब रहा, जबकि FY26 के आखिर में यह ₹2.0 अरब रुपये था। कंपनी ने अपनी मजबूत लिक्विडिटी स्थिति बनाए रखते हुए H1FY27 के आखिर में ₹24.2 अरब की नकदी और बैंक बैलेंस (फिक्स्ड डिपॉजिट सहित) की घोषणा की।

अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी के अंतर्गत कंपनी ने Q2FY27 में अधिग्रहण और सहयोग समझौतों के जरिए गुरुग्राम के फर्रुखनगर में अपने लैंड बैंक में 194.22 एकड़ जमीन जोड़ी। इस जमीन पर लगभग 6.77 मिलियन वर्ग फुट के डेवलपमेंट की संभावना है, जिससे भविष्य में नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए कंपनी की पाइपलाइन और मजबूत होगी।

कंपनी के परफॉरमेंस पर टिप्पणी करते हुए चेयरमैन और पूर्ण-कालिक डायरेक्टर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा, “वर्तमान वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही सिग्नेचर ग्लोबल के लिए जबरदस्त रही। इस तिमाही में कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी हुई, जो हमारे प्रोजेक्टों में ग्राहकों के लगातार भरोसे को दर्शाता है। ‘टोनिनो लेम्बोर्गिनी रेजिडेंस’ के सफल लॉन्च और इसके पहले फेज को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से हमारी औसत बिक्री प्राप्ति में सुधार हुआ है, जिससे हमारे प्रीमियम ऑफरिंग की बढ़ती लोकप्रियता का पता चलता है। हमने गुरुग्राम वेस्ट के तेजी से बढ़ते माइक्रो-मार्केट में अल्ट्रा-लक्जरी फार्महाउस विला डेस्टिनेशन के साथ एंट्री की है, जो अल्ट्रा-लक्जरी रेजिडेंशियल सेगमेंट में हमारी शुरुआत है। हमारी मजबूत लिक्विडिटी पोजिशन हमें इन मौकों को भुनाने के लिए जरूरी वित्तीय ताकत और लचीलता देती है। ग्रोथ के स्पष्ट रोडमैप और काम को सही ढंग से पूरा करने पर एकाग्रता के साथ हम अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालीन वैल्यू निर्माण की अच्छी स्थिति में हैं।“

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!