उमेश चौरसिया ने देहरादून में दिया नाट्यकला का प्रशिक्षण

उमेश चौरसिया

अजमेर/वरिष्ठ रंगकर्मी उमेश कुमार चौरसिया ने भारत की श्रेष्ठ स्कूलों में प्रतिष्ठित यूनिसन वर्ल्ड स्कूल देहरादून में छात्राओं को नाट्य कला का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। 12 से 14 अक्टूबर तक हुई इस नाट्य कार्यशाला में चौरसिया ने अनेक थियेटर स्किल्स और गेम्स के माध्यम से नाटक के विविध पहलुओं को समझाते हुए इंप्रोवाइज नाट्य प्रस्तुतियां भी करवाईं। प्रभारी डॉ नंदिनी जोशी ने बताया कि चौरसिया द्वारा तैयार इस विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल से बच्चों की प्रतिभा और व्यक्तित्व में उल्लेखनीय निखार आया है। प्राचार्य डॉ सुप्रीत बख्शी ने उनका अभिनंदन करते हुए विद्यालयों में ऐसी नाट्य कार्यशाला को नियमित कराए जाने की आवश्यकता बताई।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!