बंगाली समाज द्वारा दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन

गीतांजली कल्चरल एन्ड वेलफेयर सोसाइटी अजमेर द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष 41 वा श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन “दीनदयाल उद्यान ” , जनता कोलोनी, भोलेश्वर महादेव मंदिर के पास, वैशाली नगर,अजमेर मे किया जा रहा है ! विधिवत पूजा का आरम्भ 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार षष्टी की संध्या से किया जाएगा  !  कल दिनांक 14 अक्टूबर को प्रातः सभी देवी देवताओं की मूर्तियों को पूजा स्थल पर लाया गया और कलकत्ता से ही मंगाए गए विशेष श्रृंगार से माता को सजाया जा रहा है जो आज 15 अक्टूबर शाम तक पूर्ण होगा!
16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार प्रातः 10.16 बजे षष्टी की पूजा के लिए कलकत्ता से पुजारीगण पधार चुके हैं और पूजा उत्सव की तैयारियां आरंभ कर दी गई है। कल संध्या में माता का आमंत्रण, बोरोन, अधिवास किया जाएगा और उसके बाद संध्या 7 बजे आरती की जायेगी और विधिवत पूजा का आरंभ हो जाएगा।
इसके पश्चात शनिवार को महा सप्तमी, रविवार को महा अष्टमी व सोमवार को महा अष्टमी द्वितीय मंगलवार को महा नवमी की पूजा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आरम्भ होकर दोपहर 1.30 बजे भोग से साथ पूर्ण होगी !  महा अष्टमी एवं महा नवमी की तिथियों के संधि काल के शुभ मुहूर्त की विशेष पूजा सोमवार प्रातः 7.26 बजे होगी.  नवमी की विशेष पूजा में कन्या रूप में माँ की पूजा बुधवार को होगी ! दोनों दिन संध्या काल में 7.15 बजे महा आरती होगी और उसके पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे ! 21 अक्टूबर को प्रातः माता का दर्पण विसर्जन होने के पश्चात् सुहागनों द्वारा आपस में सिंदूर लगा कर अखंड सुहाग की कामना के साथ माता के पुनः आगमन की कामना की जायेगी और फिर संध्या 4.30 बजे माता की मूर्ती का विसर्जन जुलुस के साथ किया जायगा.
पी के दास
कोषाध्यक्ष
Mob.7568728656

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!