घुघरा गांव की हथाई में माता रानी की चैतन्य झांकी का आयोजन किया गया

घुघरा (अजमेर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, प्रभु पसंद भवन शास्त्री नगर अजमेर सेवा केंद्र के तत्वावधान में घुघरा गांव की हथाई में माता रानी की चैतन्य झांकी का आयोजन किया गया इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को माता रानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने के साथ-साथ भक्ति, आध्यात्मिकता और आनंद से भरपूर वातावरण का अनुभव करने का अवसर मिला । झांकी में दीप प्रज्वलन बी  के आशा, बी के कीर्ति और बी के पूनम ने किया ।माता रानी की चैतन्य झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। झांकी के माध्यम से मां दुर्गा की दिव्य शक्तियों, पवित्रता, साहस और बुराइयों पर विजय प्राप्त करने का आध्यात्मिक संदेश दिया गया
कार्यक्रम में गरबा रास का भी विशेष आयोजन रहा जिसमें भक्तजन उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर भक्ति के रंग में सराबोर थे। माता रानी के जयकारों, गरबा रास और भक्तिमय वातावरण से घुघरा गांव की हथाई में धार्मिक उत्सव की छटा रही
इस अवसर पर बीके ज्योति खोरवाल अपनी मधुर आवाज में भजनों की सरिता बहाई उनके भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु मां की महिमा का गुणगान करते हुए आध्यात्मिक आनंद का अनुभव से प्रेरित रहे ।
कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहा। सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं से आयोजकों ने आग्रह किया है कि वे सपरिवार पधारकर माता रानी की चैतन्य झांकी के दर्शन करें, गरबा रास का आनंद लें और मधुर भजनों का रसास्वादन किया ।
ब्रह्माकुमारीज के इस आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान, सकारात्मक चिंतन और दैवी गुणों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देना है।
बी के रमेश

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!