अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस की लीगल टीम एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीतियों और पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। भारतीय जनता पार्टी के नेता मदन सिंह राठौड़ द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए गैर-जिम्मेदाराना वक्तव्य का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे युवक कांग्रेस के निर्दोष कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। इस दमनकारी कृत्य के विरोध में डॉ. राजकुमार जयपाल की अगुवाई में कांग्रेस की मजबूत लीगल टीम, जिसमें पूर्व लोक अभियोजक व डीसीसी उपाध्यक्ष विवेक पाराशर एवं आशीष राजोरिया सहित कई अधिवक्ता शामिल थे, नसीराबाद उपखंड कार्यालय पहुंचे। लीगल टीम ने अदालत में मजबूती से पक्ष रखते हुए गिरफ्तार किए गए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं मोहित मल्होत्रा पुत्र मनमोहन सुभाष नगर अजमेर, नंदा गुर्जर पुत्र शीशपाल गुर्जर वैशाली नगर अजमेर, मोहम्मद परवेज पुत्र सिराजुद्दीन फायर सागर अजमेर, अकबर पुत्र मोहम्मद हुसैन दरगाह बाजार अजमेर, अनुराग पुत्र शंकर लाल मेघवाल सिविल लाइन अजमेर, शोएब अख्तर पुत्र आजाद खान दिल्ली गेट अजमेर, संजय मेघवंशी पुत्र गोपाल डिग्गी बाज़ार अजमेर, मुनेंद्र मीणा पुत्र करतम संजय नगर अजमेर, फैजान हैदर पुत्र यूसुफ दौराई अजमेर, जीशान खान पुत्र तबारक दरगाह बाजार अजमेर, मुस्तकीम खान पुत्र शेख संगलू लंगिया मोहल्ला अजमेर एवं प्रिंस पुत्र सुरेश प्रजापत वैशाली नगर अजमेर की जमानत करवाकर उन्हें जेल से सकुशल फ्री करवाया। इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी के इस कृत्य एवं तानाशाही रवैये की कड़े शब्दों में कड़ी निंदा की और कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध की आवाज को दबाना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। इस दौरान डॉ. राजकुमार जयपाल के साथ पूर्व लोक अभियोजक व डीसीसी उपाध्यक्ष विवेक पाराशर, महेंद्र चौधरी, अमित गर्ग तथा भारी संख्या में अधिवक्तागण और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने प्रशाशन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से भाजपा सरकार के डर के बिना निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही को अंजाम दिया।
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी