*अजमेर।* गीतांजली कल्चरल एन्ड वेलफेयर सोसाइटी अजमेर द्वारा श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन “दीनदयाल उद्यान”, जनता कॉलोनी, भोलेश्वर महादेव मंदिर के पास, वैशाली नगर, अजमेर में किया गया। उसी के पूर्ण चरण के रूप में आज उक्त उद्यान के कम्युनिटी हॉल में सायं 5 बजे से रात 9 बजे तक महालक्ष्मी की कोलकाता से आए पंडितों द्वारा भव्य पूजा की गई।
बांग्ला पूजा पद्धति की पंजिका के अनुसार विजयदशमी के पश्चात आने वाली शरद पूर्णिमा की रात “कोजागोरी लोक्खी” पूजा की जाती है, जबकि दिवाली की रात माँ काली की पूजा विधि विधान से की जाती है।
संध्या में मंत्रोच्चारण के साथ कोलकाता के पंडितजी ने महालक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा की एवं परम्परागत पूजा की, जिसमें माता को फूलों की माला चढ़ाई गई और माता को कमल के फूल व अन्य फूलों की भेंट चढ़ाई गई। सुबह से उपवास रखे भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ पुष्पों से माता को पुष्पांजलि दी और कई भक्तों ने स्वयं के नाम गोत्र के साथ पूजा की थाली से अपने परिवार की खुशियों और समृद्धि के लिए पूजा करवाई व प्रार्थना की। फिर माता की भव्य आरती भी की गई और सबकी सुख शांति के लिए पवित्र जल के छींटे दिए गए।
इसके बाद सभी भक्तों को फल आदि प्रसाद का वितरण किया गया। माता को भोग चढ़ाया गया तथा बाद में भक्तों को भोग खिलाया गया। सभी की सुख समृद्धि व मंगल कामनाओं के साथ पूजा सम्पूर्ण हुई।
पी के दास*
कोषाध्यक्ष – गीतांजली कल्चरल एन्ड वेलफेयर सोसाइटी*
7568728656*