दिल्ली में अजमेर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज

डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में पहुंचा अजमेर का जोशीला कारवां, बैनर-पोस्टरों और नारों से आकर्षित किया देशभर के कांग्रेसजनों का ध्यान

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ऐतिहासिक ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में अजमेर से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपनी एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

अजमेर कांग्रेस का जोशीला कारवां दिल्ली पहुंचते ही पूरे उत्साह के साथ रैली में शामिल हुआ। हाथों में बैनर-पोस्टर और कांग्रेस के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाते हुए लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संदेश को बुलंद किया। अजमेर से पहुंचे कार्यकर्ताओं का उत्साह और अनुशासन रामलीला मैदान में विशेष रूप से देखने को मिला।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि अजमेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के साथ पूर्व आरटीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ एवं लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। मानेसर स्थित हाईवे किंग होटल में नेताओं ने अजमेर से आए कांग्रेसजनों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा रैली और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उनसे आत्मीय संवाद किया।

गुप्ता ने बताया कि नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया और पूरे उत्साह के साथ उनके साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। वरिष्ठ नेताओं के इस आत्मीय व्यवहार और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर की गई हौसला अफजाई ने अजमेर कांग्रेसजनों के जोश को और अधिक बढ़ा दिया।

हाईवे किंग, मानेसर पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से बनाया गया चेक पोस्ट

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि हाईवे किंग होटल, मानेसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली महारैली में शामिल होने वाले विभिन्न जिलों से आने वाले कांग्रेसजनों के वाहनों के लिए विशेष चेक पोस्ट बनाया गया था। यहां पहुंचने वाले वाहनों की व्यवस्थित जानकारी दर्ज की गई, जिसमें वाहनों के नंबर, चालक का नाम और मोबाइल नंबर सहित आवश्यक विवरण दर्ज किए गए।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य विभिन्न स्थानों से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वाहनों की जानकारी को व्यवस्थित रखना तथा यात्रा के दौरान बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना था। अजमेर से पहुंचे वाहनों ने भी चेक पोस्ट पर अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करवाई।

रामलीला मैदान में अजमेर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने बैनर, पोस्टर और लगातार लग रहे नारों के माध्यम से देशभर से पहुंचे कांग्रेसजनों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अजमेर से पहुंचा जत्था पूरे आयोजन के दौरान सक्रिय और उत्साहित नजर आया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि दिल्ली की यह विशाल महारैली केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता का संदेश है। उन्होंने कहा कि अजमेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर यह साबित कर दिया है कि वे पार्टी के हर संघर्ष और आंदोलन में पूरी मजबूती से खड़े हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने कहा कि अजमेर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर जिस जोश, अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया है, वह संगठन की मजबूती का प्रमाण है। रैली में अजमेर की दमदार उपस्थिति ने यह संदेश दिया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और जनता के मुद्दों की लड़ाई के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं।

उन्होंने कहा कि देशभर से उमड़े कांग्रेसजनों के उत्साह ने रामलीला मैदान को जनसमर्थन और जोश से भर दिया। अजमेर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी इस ऐतिहासिक आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान को मजबूती प्रदान की।

रैली में प्रमुख रूप से शामिल रहे

संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी, विवेक पाराशर, फखरे मोईन, अमित गर्ग, गजेंद्र सिंह रलावता, नौरत गुर्जर, नवीन कच्छावा, शैलेश गुप्ता, चंदन सिंह, किरण गढ़वाल, चंद्रशेखर बालोठिया, सुनील कैन, ईश्वर टेहलियानी, प्रमोद शर्मा, मुकेश पंवार, लक्ष्मी धौलखेड़िया, शैलेंद्र अग्रवाल, ईश्वर राजोरिया, कमल बेरवा, सुमित मित्तल, चंद्रेश सुनिया, नितिन जैन, हेमराज खारोलिया, कशिश बायला, हरपाल छाबड़ा, सुरेंद्र गुर्जर, नंदा गुर्जर, सर्वेश पारिक, हेमंत जोधा, हरिप्रसाद जाटव, योगेश जाटोलिया, मनीष सेन, दीनदयाल शर्मा, मुकेश सबलानिया, कैलाश कोमल, ऋषि बंसीवाल, इकरामुद्दीन, रमेश गरवाल, यतेंद्र शर्मा, अशोक सुक्रिया, आमिर खान, कुलदीप प्रजापति, प्रिंस ओबडाया, हेमंत गौरव, अखिल शमशुद्दीन, राजकुमार गर्ग, लक्ष्मण परिहार, शीतल जोनवाल, हरि जोनवाल, विशाल चौहान, मोहसिन खान, इंदिरा सुनिया, कपिल सारस्वत, समीर शर्मा, सुदर्शन जैन, ललित मलोदिया, अफजल एवं दक्ष नाहर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

— शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!