अजमेर। अजमेर लेखिका मंच एवं सामाजिक सेवा संस्थान (पंजीकृत) की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 3 नवंबर, मंगलवार को किया जाएगा। संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. मधु खंडेलवाल ‘मधुर’ ने बताया कि समारोह में दीपावली के उल्लास के साथ विभिन्न मनोरंजक एवं साहित्यिक गतिविधियां होंगी। इस अवसर पर मंच की सभी लेखिकाओं एवं सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। समारोह का उद्देश्य आपसी स्नेह, सौहार्द एवं साहित्यिक पारिवारिक एकता को मजबूत करना है।