एलआईसी कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

अजमेर। भारतीय जीवन बीमा निगम के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलॉइज एसोसिएशन के आव्हान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार दोपहर भोजन अवकाश के दौरान अजमेर मंडल की सभी 20 शाखाओं में भारत सरकार और केन्द्रीय प्रबन्धन की हठधर्मिता के विरोध में लगातार 1 घंटे तक प्रदर्शन किया। पेंशन विकल्प देने, वर्तमान पेंशन में सुधार, अंशकालिक कर्मचारियों को पूर्णकालिक करने और एसोसिएशन को मान्यता प्रदान करने आदि मांगों को कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
error: Content is protected !!