अजमेर। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परिक्षा 2013 के आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टर और विद्यालय प्रंबंधन समिति के अध्यक्ष वैभव गालरिया के निर्देशानुसार शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन कर परीक्षा की तैयारियों को अमलीजामा पहनाया गया। शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी भागचंद मंडरावलिया ने बताया कि 10 फरवरी को जिले के विभिन्न 13 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे के बीच परीक्षा का आयोजन होगा। जिले में 4225 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए केन्द्राधीक्षक और परिवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। बैठक में प्राचार्य एस के माहेश्वरी, बी भाटिया, विशाल सिंह भाटी, रामधन चौधरी सहित अन्य अध्यापक मौजूद थे।नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की तैयारियां पूरी
अजमेर। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परिक्षा 2013 के आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टर और विद्यालय प्रंबंधन समिति के अध्यक्ष वैभव गालरिया के निर्देशानुसार शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन कर परीक्षा की तैयारियों को अमलीजामा पहनाया गया। शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी भागचंद मंडरावलिया ने बताया कि 10 फरवरी को जिले के विभिन्न 13 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे के बीच परीक्षा का आयोजन होगा। जिले में 4225 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए केन्द्राधीक्षक और परिवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। बैठक में प्राचार्य एस के माहेश्वरी, बी भाटिया, विशाल सिंह भाटी, रामधन चौधरी सहित अन्य अध्यापक मौजूद थे।