अजमेर। अंदर कोट स्थित नई सड़क पर शनिवार को दरगाह थाने की चौकी का शुभारम्भ पुलिस अधिक्षक गौरव श्रीवास्तव ने फिता काटकर किया। चौकी के लिए आवंटित भूमि पर भवन निर्माण शुरू नही होने कारण फिलहाल पुलिस चौकी को सामुदायिक भवन से संचालित किया जायेगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों इसी इलाके में धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों द्वारा हिन्दु देवी देवताओं की मुर्तियंा खंडित करने और तोड़फोड़ करने की घटना के बाद स्थानीय लोगो और धार्मिक संगठनो ने चौकी स्थापित करने की मांग की थी। नगर निगम ने नई सड़क के पास चौकी के लिए भूमि आंवटित कर दी लेकिन उस पर निर्माण अभी शुरू नही हो पाया है। उद्घाटन के मौके पर एडीएम सिटी जगदीश पुरोहित, एएसपी रामदेव सिंह, मेयर कमल बाकोलिया, शहर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।