सजा के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे संजय दत्त

sanjaye duttमुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त सुप्रीम कोर्ट से मिली पांच वर्ष की सजा के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने की तैयारी में हैं। उम्मीद है इस सप्ताह किसी भी दिन उनके वकील यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर कर सकते हैं। इस वर्ष 21 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने 1993 मुंबई बम धमाकों के दौरान अवैध हथियार रखने के जुर्म में पांच वर्ष की सजा सुनाई थी।

जानकारी के मुताबिक संजय दत्त अब इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करने का मन बना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने किसी भी तरह की सजा माफी न करने की बात कही थी। लेकिन अब संजय अपने सभी कानूनी विकल्पों को तलाशते दिखाई दे रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि उनकी कई फिल्में इस सजा के बाद अधर में लटक जाएंगी। लेकिन कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने से संजय को कुछ और समय मिलने की उम्मीद है, जिसका फायदा वह अपनी रुकी शूटिंग पूरी करने में ले सकते हैं।

माना जा रहा है कि वह अगले एक-दो दिनों में याचिका दाखिल कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 21 मार्च के अपने फैसले में संजय दत्त को आ‌र्म्स ऐक्ट में दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी। 18 महीने की सजा पहले ही काट चुके संजय दत्त को साढ़े तीन साल जेल में रहना होगा।

गौरतलब है कि पुनर्विचार याचिका फैसले के तीस दिन के अंदर दाखिल किया जा सकता है। यह याचिका उसी खंडपीठ के सामने पेश किया जाता है जिसने फैसला सुनाया है। यदि कोर्ट याचिकाकर्ता की दलील से सहमत होता है तो मामला आगे चलाया जा सकता है।

error: Content is protected !!