‘सोलर हार्टबीट’ से मिलती है सूर्य को चमक

discovered-suns-magnetic-heartbeatन्यूयॉर्क। वैज्ञानिकों ने सूर्य के आंतरिक भाग में एक चुंबकीय ‘सोलर हार्टबीट’ का पता लगाने का दावा किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह ऊर्जा उत्पन्न करता है और इसी से सूर्य में चमक आती है।

यह नया अध्ययन यूनिवर्सिटी ऑफ मांट्रियल के पॉल चेरबोन्यू के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि सूर्य का प्रतिरूपण दशकों से कठिन समस्या रही है। इस तरह का पहला प्रयास 1980 में किया गया था। लेकिन उस समय सूर्य के अंदर की हलचल के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी नहीं मिल सकी थी। हलचल बडे़ और छोटे दोनों स्तरों पर होती है। जब हलचल से उत्पन्न ऊर्जा बिखरती है तो यह छोटे भंवर के रूप में आगे बढ़ती है।

चेरबोन्यू के मुताबिक, बिखराव की प्रक्रिया के दौरान सूर्य अधिक काले धब्बे उत्पन्न करता है जो इसे कुछ हद तक धुंधला कर देता है। यह छोटी चुंबकीय संरचनाओं का भी निर्माण करता है, जो इसकी सतह को चमकीला बनाती हैं।

error: Content is protected !!