झुन्झुनूं/जयपुर। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर बोरे में बंद तीन शव मिलने की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। तीनों शव बुरी तरह से जले हुए हैं और जिससे उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो शव जिले के बगड़ थाना इलाके के खाजपुर गांव के पास सड़क किनारे मिले हैं। जबकि एक शव पिलानी थाना इलाके के गोकुलपुरा गांव के पास मिला है।
आशंका जताई जा रही है कि शवों को कहीं और जलाया गया है और फिर यहां फैंका गया है। फिलहाल,दो शवों को झुंझुनूं के राजकीय खेतान अस्पताल और एक शव को पिलानी के अस्पताल में रखा गया है।