अजमेर। श्री दुर्गा महाकाली मन्दिर गोविन्द नगर रामगंज में मनाये जा रहे चैत्र नवरात्र की चतुर्थी पर रविवार को मन्दिर परिसर में 21 कुंडीय श्री दुर्गा महायज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत पंडित त्रिजु नारायण दुर्गापाठी के निर्देशन मे पंडित भुपेन्द शर्मा द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया गया। महंत पंडित त्रिजु नारायण दुर्गापाठी के अनुसार इस यज्ञ के माध्यम से माँ भगवती के यज्ञ मे
सम्मिलित भक्त जनो के कष्टों के निवारण हेतु प्रार्थना की गई। यज्ञ समाप्ति के बाद माँ भगवती की आरती की गयी तथा प्रसाद का वितरण किया गया।