apeनागपुर। तारीख 17 अप्रैल, दिल्ली और जबलपुर दो अलग-अलग जगहों पर पांच और चार साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया। दिल्ली की गुड़िया की हालत धीरे-धीरे ठीक हो रही है लेकिन जबलपुर की गुड़िया की हालत बिगड़ती जा रही है। उसे इलाज के लिए जबलपुर से नागपुर शिफ्ट किया गया है।
गौरतलब है कि जबलपुर के सिवनी जिले में 17 तारीख को 35 साल के फिरोज खान ने चार साल की मासूम को चॉकलेट देने के बहाने अपने निजी पावर प्लांट में ले जाकर रेप किया था। दरिंदगी की सारी हदें पार हो चुकी थी। ये मासूम भी दिल्ली की गुड़िया की तरह मौत के मुहाने पहुंच गई है। उसकी हालत नाजुक है। तीन दिन तक अस्पताल में इलाज तो किया गया, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। मासूम अभी तक बेहोश है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार रात पीड़िता को विशेष इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से नागपुर भेजा गया है। नागपुर में दंतोली पार्क स्थित चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में उसका आगे का इलाज किया जाएगा।
चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालात नाजुक बनी हुई है, उसे लगातार सघन देखरेख की जरूरत है। पहले बच्ची को मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, उसके बाद परिजनों के आग्रह पर उसे जबलपुर हॉस्पिटल रेफर किया गया था। वहां उसकी हालत में सुधार न होने पर प्रशासन ने मोर्चा संभाला और सीएम को जानकारी दी गई। उसके बाद राच्य शासन की मदद से नागपुर में उसका इलाज कराया जाएगा। रात्रि 9 बजे के करीब बच्ची को एयर एंबुलेंस से भेजा गया, एयर एंबुलेस दिल्ली से डुमना विमानतल पहुंची और फिर मासूम को लेकर नागपुर रवाना हुई। चिकित्सकों के अनुसार नागपुर में मासूम का इलाज डॉ. सतीश देव पुजारी और उनकी टीम द्वारा किया जाएगा।
मासूम बच्ची को होश नहीं आया
दरिंदगी का शिकार हुई मासूम बच्ची को घटना के तीन दिन का समय बीतने के बाद भी होश नहीं आया है। इस संबंध में बीएमओ डॉ. बीएस चौहान ने बताया कि बच्ची के पीठ व चेहरे में खरोंच के निशान है और उसके एक पैर में गहरा घाव है। उसके साथ हुए रेप के बाद अत्यधिक रक्तस्त्राव होने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है और उसकी स्थिति में अभी तक सुधार नहीं हो सका है। उसे सघन देखरेख में नागपुर रवाना किया गया है।