अजमेर। जैन धर्म के 24वंे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2611वां जन्मोत्सव 23 अप्रैल मंगलवार को परमपूज्य मुनि श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया गया। मंगलवार सुबह भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक पूजा अर्चना कर समाज के बंगालीमल दनगसिया ने ध्वजा रोहण किया त्त्पश्चात भगवान महावीर स्वामी की विशाल रथयात्रा का जुलूस केसरगंज स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैयसवाल जैन मंदिर से शुरू हुआ और जीसीए चौराहा स्टेशन रोड, मदार गेट, चूडी बाजार, नया बाजार, कडक्का चौक, दरगाह बाजार, नलाबाजार होते हुए दोबारा केसरगंज जैन मंदिर पर संपन्न हुआ। यात्रा में जैन धर्म और भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर आधारीत लगभग 51 झांकियां, श्रीजी स्वर्णमयी सफेद घोड़ो का रथ, कुचामनी रथ, एरावत हाथी घोडे़ बैलगाडी आदि सवारी ढोल बाजें संगीत मंडली के साथ जुलूस की शोभा में चार चांद लगाती चल रही थीं। जुलूस शोभायात्रा का पूरे मार्ग में शीतल पेय, खाद्य पदार्थो और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। जुलूस में जैन समाज के श्री विद्यापूर्ण क्लब बाबू मोहल्ला केसरगंज, न्यू अहिंरत जूनियर क्लब, मुक्ति क्लब, न्यू ऋषभनाथ क्लब, अक्षत क्लब, न्यू सनमती क्लब, न्यू जूनीयर पार्श्वनाथ क्लब, ह्मड जैन समाज समिति, सिद्धार्थ क्लब, सहित अन्य संस्थाओं द्वारा सजाई गयी भिन्न भिन्न तरह की लगभग 51 झाकीयां शोभा बढ़ाती चल रही थीं। जूलूस में जैन समाज के कई गणमान्य लोगो के अलावा शहर के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे
जुलूस के सेंट एंसलम स्कूल के सामने पहुंचने पर सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जुलूस में शामिल महाराज श्री सहित जैन समाज के प्रबुद्ध लोगो का आरती उतार कर स्वागत किया गया।
भगवान महावीर स्वामी के विशाल जुलूस का दरगाह बाजार पहुंचने पर सूफी संत ख़्वाजा के दर के बाहर मुस्लिम समाज और संस्थाओ द्वारा दस्तारबंदी कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। दरगाह के गेट पर हर धर्म के द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस और शोभायात्रा का पारम्परीक स्वागत करने की परम्परा चली आ रही हैं। खुद्दाम ए ख्वाजा की ओर से जैन समाज के लोगो का सम्मान और स्वागत किया गया। वहीं जैन समाज ने भी मुस्लिम समाज के लोगो को मालायें पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
सकल श्वेताम्बर जैन समाज की ओर से भगवान महावीर स्वामी की जयंति अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम बीके कॉल नगर स्थित श्रीसंघ की भूमि पर रक्तदान भी किया गया। समाज के अध्यक्ष धर्मेश जैन ने बताया कि सुबह नया बाजार चौपड़ से प्रभात फेरी निकाली गयी। इसके बाद महावीर पांडला में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात अभय मुनि के प्रवचन हुए
महावीर जयंति के उपलक्ष्य में महावीर इन्टरनेशनल के तत्वावधान में बीके कॉल नगर में मंगलवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयेाजन किया गया शिविर में उत्साह और जोश दिखाते हुए 84 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। कैंप इंचार्ज वीर संजय जैन, प्रखर भारद्वाज, लोकश कोठारी आदि ने रक्तदाताओं का आभार प्रदर्शित किया।
रजत दीक्षा जयंति महोत्सव का समापन मंगलवार शाम गुरूभक्ति महाआरती और सामूहिक वात्सल्य भोज के साथ हो गया। इससे पूर्व मदार मेला ग्राउंड पर 25 यूगलो द्वारा पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट और मंगलआरती का आयोजन भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन के आतिथ्य में किया गया।
जैन संत उपाध्याय श्री ज्ञानसागर महाराज के दीक्षा रजत जयंती महोत्सव के दौरान नाका मदार मेला मैदान पर आयोजित कवि सम्मेलन में आये हुए कवियों ने समाज और राजनीति पर व्यंयग और कटाक्ष करते हुए उपस्थित श्रोताओं को खुब गुदगुदाया। कवि सम्मेलन में जयपुर से संजय झाला, दिल्ली से महेन्द्र अजनबी, अलवर से विनित चौहान, मथुरा से पूनम वर्मा, हातरस से पदम अलबेला, दिल्ली से प्रवीण शुक्ल, हरिओम पंवार जैसे ख्यातिनाम कवियों ने देर रात तक राजनीति, भ्रष्टाचार, दुराचार सहित समाज के समसामयिक विषयों पर अपनी-अपनी रचनाये और कविताएं सुनाकर श्रोताओं की दाद बटोरी। बडोत से आये कवि हिमांशु अग्रवाल ने जैन धर्म पर लिखी अपनी रचना ‘‘ हिंसा और पाप से जो कोसो-कोसो दूर रहे ऐसे धर्मो में जैन धर्म एक नाम है, जियो और जीने दो का नारा जो लगा सके वो धर्म दुनिया में आज महान है ’’सुनाकर जैन समाज की जय जयकार कराई।