अजमेर। जियालाल शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगो के लिए पिछले दिनो से जियालाल शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के बाहर दिये जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के दौरान शनिवार केा डीएवी मैनेजमेंट कमेटी के प्रतिनिधि डाॅ राजेश कुमार और प्राचार्य इन्दु तनेजा की संघ के अध्यक्ष विजय सोनी, बृजेश सिंह और डाॅ अशोक सेवानी से हुई दो दौर की वार्ता विफल हो गयी। वार्ता के बाद डाॅ राजेश कुमार ने प्राचार्य इन्दु तनेजा को दिल्ली में मैनेजमेंट कमेटी से वार्ता कर मामले के समाधान के निर्देश दिये और संगठन से मंगलवार तक का समय मांगा। इस अवसर पर संस्थान द्वारा डीबीएन कर्मचारियों को आंदोलनरत कर्मचारियो का सहयोग नही करने के लिए नोटिस दिये गये जिसका जवाब कर्मचारियो ने पुतला दहन में शामिल हो कर दिया। विजय सोनी ने कहा कि यदि प्रबंधन ने कर्मचारियों पर दबाव बनाया या उन्हें परेशान किया तो सीधी कार्यवाही की जायेगी।