
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि भाजपा के इतिहास में आपातकाल के बाद देश व प्रदेश के लिए यह सबसे बड़ा चुनौती का काल है तथा वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा कार्यकर्ताओं व राष्ट्रवादी विचार रखने वालों का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अजमेर में श्री लालकृष्ण आडवाणी जी की जनचेतना यात्रा के दौरान अभुतपूर्व सभा का आयोजन किया गया था। अब अजमेर जिले के सभी कार्यकर्ता एवं सहयोगी उससे भी बढ़ी सभा का आयोजन कर इसे सफल बनाने में जुट जावें।
प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया ने कहा कि जहां एक और केंद्र सरकार के कमजोर मनोबल के कारण भारत भीतर व बाहर से सुरक्षित नहीं है एक और पाकिस्तान आये दिन चुनोतियां दे रहा है वहीं चीन हमारी भूमी पर जबरन कब्जा कर रहा है। महंगाई व भ्रष्टाचार इस सरकार के रहते हुए स्भाई समस्याऐं बन चुकी है। वहीं राज्य सरकार ने राज्य को विकास के क्रम में बहुत पीछे ढकेल दिया है। सुराज संकल्प यात्रा की अब तक की सफलताओं से यही संदेश आ रहा है कि लोग परिर्वतन चाते हैं। पूनिया ने कहा कि आज न केवल भारत में बलकि विदेशों में भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत आधार के रूप में उभर रही है। भारतीयों के साथ विदेशी लोगों का भी मानना है कि भारत में कांग्रेस की जगह भाजपा सत्ता में आयेगी तो देश की दिशा व तकदीर बदलेगी। विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि सुराज संकल्प यात्रा का स्वागत करने के लिए अजमेर की जनता उत्साहित है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां लेकर लोगों से सम्पर्क में जुट जाना चाहिए। विधायक वासुदेव देवनानी कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रचार प्रसार सहित सभी वर्गों को जोड़ते हुए यात्रा की सफलता के लिए पूरा समय देवें। पूर्वमंत्री श्री किशन सुनगरा ने कहा कि अग्रिम संगठनों साथ ही पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों को भी इसके लिए प्रभावी रूप से सम्पर्क में जुड़ना चाहिए। पूर्व महापौर एवं महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि भाजपा के सभी 32 हजार प्राथमिक सदस्यों को भी सभा में आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही कच्ची बस्तियों व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों से भी सीधे सम्पर्क किया जायेगा। पार्टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि अजमेर की विकास समितियों को भी सभा में आने के लिए आमंत्रित किया जायेगा। सभा के प्रारंभ जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत ने सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अजमेर जिला पूरी निष्ठा के साथ सुराज संकल्प यात्रा को सफल कर बेहतरीन परिणाम देगा।
सभा में पूर्व भाजपा अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, पूर्णाशंकर दशोरा, नवलराय बच्चानी, महामंत्री केलाश कच्छावा, सोमरत्न आर्य, पूर्व सभापति सुरेन्द्रसिंह शेखावत, उपमहापौर अजीत सिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश भुराणा, भाजपा नेता प्रो. बी.पी. सास्वत, प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, घीसू गढ़वाल, नरपत सिंह, डॉ. कमला गोखरू, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत, युवा मोर्चा के नितिश आत्रे, निरंजन शर्मा, भाजपा नेता वी.एन. जोशी, मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, घीसू गढ़वाल, नरपत सिंह, डॉ. कमला गोखरू, लोकमाल्य गोयल, जे.के. शर्मा, सुरेन्द्र गोयल, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. एम.एस. चौधरी, श्रीमती कृष्णा सोनी, डॉ. एम.डी. रायपुरिया, राजेन्द्र प्रजापति, रमेश सोनी, फराद सागर, शेखर थोरी आदि ने भी विचार व्यक्त किये।
भाजपा प्रवक्ता अरविन्द यादव ने बताया कि सुराज संकल्प यात्रा की दैनिक कार्यक्रमों की समिक्षा एवं बैठकें आयोजित करने हेतु स्वामी कॉम्प्लैक्स तथा अग्रसेन सर्किल के बीच में भाजपा के कार्यालय का शुभारम्भ बुधवार 1 मई को सायं 6 बजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत तथा प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया जायेगा।
-अरविन्द यादव
वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता
मो. 9414252930