पुष्कर। पुष्कर स्थित चुंगी चौकी के पास फ्रेण्ड्स कॉलोनी में एटूजेड कलेक्शन्स पर बीती रात अज्ञात चोरों ने अपने हाथों की सफाई दिखाकर लगभग 10 हजार रूपये के कपडे़ और नगदी चुरा ली। दुकान संचालक मोहित ने बताया कि रोजाना की तरह उसके पिता मंदिर से घर आ रहे थे तभी दुकान के ताले टुटे देख उनकी आंखें फटी रह गई। उन्होंने जैसे ही सूचना दी वे दुकान पहुंचा और तलाशी ली तो पता चला कि गल्ले में रखे 2500 रूपये और लगभग 10 हजार रूपये के रेडिमेड कपडे़ चोर चुरा ले गये। उसने तुरन्त पुष्कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसआई जोधाराम ने बताया कि दुकान का मौका मुआयना कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अज्ञात चोरों की तलाश जारी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पुष्कर में यूको बैंक का एटीएम चोरों का निशाना बना। यहां पर तो चोर नाकाम हो गये लेकिन पुलिस की सुस्ती के चलते रेडीमेड़ की दुकान चोरों का निशाना बन गई।
गंज थाना अन्तर्गत ऋषि घाटी स्थित बालाजी जरनल स्टोर पर अज्ञात चोरों ने शटर के ताले तोडकर दुकान में रखी नगदी और जनरल सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक हासानन्द राघूमल ने चोरी की जानकारी देते हुए बताया।
क्लॉक टावर थाना अन्तर्गत रावण की बगीची अयोध्यापुरी में कबाड़ की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर लगभग 80 हजार रूपये के बैरिंग, एल्युमिनीयम और लोहे का सर्ये चोरी कर लिये। दुकान मालिक सोमेश ने बताया कि इस ईलाके में 3 चोरीयां बीते एक हफ्ते में हो चुकी है। वहीं कांग्रेस के पुर्व पार्षद राजकुमार पांडया ने बताया कि पुलिस की माकुल गश्त नहीं होने से चोरों के हौंसले बुलन्द हैं। बीते 7 दिनों में 3 दुकानों पर चोरों ने दस्तक दी लेकिन एक भी मामले में पुलिस ने कार्यवाही नहीं की।